Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Accident: यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनभर लोग घायल, 4 की स्थिति गंभीर

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला के छोटानागरा मुख्य मार्ग पर चिड़िया थाना क्षेत्र के टीमरा के समीप रविवार सुबह यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे गाड़ी में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए. घायलों में महिला व बच्चे भी शामिल है. हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

घटना के बावत गाड़ी चालक बासु पूर्ति ने बताया की रविवार को वो यात्रियों को टीमरा से लेकर मनोहरपुर स्थित साप्ताहिक बाजार आ रहा था. इसी दौरान इसी दौरान टीमरा गांव से आगे एक मोड़ के पास सड़क में अचानक एक जानवर आ गया, जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

Exit mobile version