Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»चाईबासा चेम्बर चुनाव : पहले दिन 17 नामांकन पत्रों की बिक्री, अध्यक्ष पद के लिए संजय चौबे ने लिया पत्र
Headlines

चाईबासा चेम्बर चुनाव : पहले दिन 17 नामांकन पत्रों की बिक्री, अध्यक्ष पद के लिए संजय चौबे ने लिया पत्र

News DeskBy News DeskAugust 27, 2025Updated:August 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा. जिला स्थित चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी सत्र 2025-27 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत बुधवार से हो गई. पहले दिन कुल 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. यह प्रक्रिया गांधी टोला स्थित चेम्बर चुनाव कार्यालय में संपन्न हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए संजय चौबे ने नामांकन पत्र खरीदा है. उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव खिरवाल और दुर्गेश खत्री ने नामांकन लिया है. सचिव पद के लिए वर्तमान सचिव नीरज संदवार ने एक बार फिर से अपनी दावेदारी पेश करते हुए पर्चा खरीदा है.

संयुक्त सचिव पद के लिए विवेक कुमार सिन्हा और गोविंदा खैतान ने नामांकन पत्र लिया, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकेश पोद्दार ने अपनी दावेदारी पेश की है.

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

कार्यकारिणी सदस्य के 10 पदों के लिए भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जिनमें अनिल कुमार अग्रवाल, रोशन अग्रवाल, पीयूष गोयल, निशान चौबे, गोपाल दाहिमा, आंचल पसारी, राकेश अग्रवाल, विकास कुमार शर्मा, अभिषेक मिश्रा और सौरभ कुमार गुप्ता शामिल हैं.

उल्‍लेखनीय है कि चेम्बर की 21 सदस्यीय कार्यसमिति में 17 पदों के लिए चुनाव होना है. इसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के दो-दो पद, तथा कार्यकारिणी सदस्य के 10 पद शामिल हैं. शेष चार सदस्यों का मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष की ओर से किया जाएगा, जिसमें दो सदस्य चाईबासा शहर से, एक चक्रधरपुर अनुमंडल से और एक जगन्नाथपुर अनुमंडल से होंगे.

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

नामांकन पत्र लेने की अंतिम तिथि 28 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन दाखिल करने की तिथियां 29 और 30 अगस्त है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

October 30, 2026

Jamshedpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

October 30, 2026
Recent Post

Tata Group से आगे निकला Reliance समूह, अब देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना बना

October 30, 2026

CBSE Board Exam: साल 2028 की दसवीं बोर्ड परीक्षा में पांच विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत

October 30, 2026

Jamshedpur: टाइगर मोबाइल के जवानों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

October 30, 2026

Jamshedpur: बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, तीन शाखाओं में सीसीटीवी, सायरन, लॉकर रूम और सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी जांची, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

October 30, 2026

Jharkhand: झारखंड सरकार चक्रवात ‘अर्नब’ से फसलों को हुए नुकसान का कराएगी आकलन, किसानों को देगी मुआवजा

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group