Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस चाइबासा कोर्ट पहुंचे, न्यायालय की साफ-सफाई को देख हुए खुश

Chaibasa. झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान ने रविवार को चाईबासा पहुंचे. स्वच्छता के तहत व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. व्यवहार न्यायालय के सभी इजलासों के साथ कार्यालयो का भी निरीक्षण किया. चाइबासा व्यवहार न्यायालय की साफ सफाई को देख कर काफी खुश हुए. वे झारखंड के और भी जिलों के न्यायालयो का निरीक्षण करते हुए चाइबासा पहुंचे थे. यहां की साफ-सफाई को अन्य जगहों से बेहतर बताया.

इस अवसर पर चाइबासा व्यवहार न्यायालय के प्रघान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर समेत सभी न्यायाधीश और कर्मचारी उपस्थित थे. चीफ जस्टिस त्रिलोक सिंह चौहान से चाइबासा बार एसोसिएशन के सचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने नेतृत्व में बार के सभी पदाधिकारी और अधिवक्ताओ ने मुलाकात की.

Exit mobile version