Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: बच्चों को HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ाने के मामले में CM हेमंत की बड़ी कार्रवाई, चाईबासा के सिविल सर्जन को निलंबित करने का आदेश, बच्चों के परिवार को 2-2 लाख मदद की भी घोषणा
    Breaking News

    Chaibasa: बच्चों को HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ाने के मामले में CM हेमंत की बड़ी कार्रवाई, चाईबासा के सिविल सर्जन को निलंबित करने का आदेश, बच्चों के परिवार को 2-2 लाख मदद की भी घोषणा

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2025Updated:October 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की एक लापरवाही के चलते खून चढ़ाने के बाद पांच बच्चे HIV पॉजिटिव हो गए. इन पांच बच्चों में से एक सात साल का बच्चा थैलेसीमिया पीड़ित है. घटना सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. अब इस मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है. पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तथा संक्रमित बच्चों का पूरा इलाज भी राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा.

    उन्होंने लिखा, चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का संक्रमित होना अत्यंत पीड़ादायक है. राज्य में स्थित सभी ब्लड बैंक का ऑडिट कराकर पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपने का काम करे स्वास्थ्य विभाग को दिया है. स्वास्थ्य प्रक्रिया में लचर व्यवस्था किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    दरअसल, झारखंड सरकार ने पहला मामला सामने आते ही तुरंत हरकत में आते हुए रांची से पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम भेजी, जिन्होंने तुरंत मामले की जांच शुरू की और चार और केसों की पहचान की. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ दिनेश कुमार की अध्यक्षता वाली इस पांच सदस्यीय टीम ने ब्लड बैंक में मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों को लगाया है. साथ ही टीम रिकॉर्ड और प्रक्रियाओं की जांच कर रही है.

    बता दें कि हाल ही में चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद हड़कंप मच गया था. इसकी जानकारी मिलते ही बच्चे के परिजनों ने ब्लड बैंक की लापरवाही की शिकायत की थी. उसके बाद जांच टीम का गठन किया गया था. जांच टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and also announces ₹2 lakh each for the children's families. Chaibasa: CM Hemant takes major action in the case of HIV-positive blood transfusions to children Chaibasa: बच्चों को HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ाने के मामले में CM हेमंत की बड़ी कार्रवाई orders suspension of Chaibasa's civil surgeon चाईबासा के सिविल सर्जन को निलंबित करने का आदेश बच्चों के परिवार को 2-2 लाख मदद की भी घोषणा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group