Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa Crime: चाईबासा में अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
    Breaking News

    Chaibasa Crime: चाईबासा में अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान शंकर बिरुवा स्थायी निवासी बड़ा लगड़ा, थाना मंझारी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ताम्बो बोदरा चौक, कांडे देवगम स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या (123/25) के तहत यह कार्रवाई की गई. इस कांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपित बुधलाल अंगरिया ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में खुलासा किया था कि उसे एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस शंकर बिरुवा ने दिए थे. इस बयान की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी की गई.

    25 जुलाई को शाम पुलिस टीम बोदरा चौक स्थित शंकर बिरुवा के निवास स्थान पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके घर की तलाशी ली, जिसमें एक बैग से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस (.32 एमएम) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. पूछने पर वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. मौके पर ही शंकर बिरुवा को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है.

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Crime: A youth arrested in Chaibasa for possessing illegal weapons Chaibasa Crime: चाईबासा में अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार this is how the police caught him पुलिस ने ऐसे धर दबोचा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group