


Chaibasa.चाईबासा के न्यू कॉलोनी नीमडीह इलाके में रविवार रात एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब अज्ञात अपराधियों ने सुमित यादव नामक युवक को निशाना बनाया. सुमित की गर्दन में गोली लगी है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. गोली मारने की यह घटना इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर गई.
मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में घायल सुमित को चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, सुमित की गर्दन में गोली फंसी हुई है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार और एसडीपीओ बहामन टुटी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.



