Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAIBASA : होली-रमजान को लेकर डीसी-एसपी ने बुलायी बैठक, विधि-व्यवस्था तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
    Breaking News

    CHAIBASA : होली-रमजान को लेकर डीसी-एसपी ने बुलायी बैठक, विधि-व्यवस्था तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. होली और रमजान को लेकर उपायुक्त कुलदीप चौधरी और एसपी आशुतोष शेखर ने बैठक कर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान बताया गया कि 14 मार्च को होली है तथा उससे पूर्व 13 मार्च को होलिका दहन है. साथ ही अभी मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा भी रखा जा रहा है. उपायुक्त द्वारा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र मे निरंतर भ्रमणशील रहकर समस्त आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आयोजन दिवस से पूर्व सभी स्थानों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया.

    उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान पदाधिकारीगण कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन, साथ ही स्थानिक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करना सुनिश्चित करें. उपायुक्त द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रीय स्तर पर संचालित व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित होने वाली सूचनाओं तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त द्वारा त्योहार के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केंद्रों को क्रियाशील रखने, एंबुलेंस की व्यवस्था, साथ ही चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति को सुनिश्चित करने एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को नियमित रूप से सभी होटल, मिठाई दुकानों आदि का गहन जांच करने के लिए निर्देशित किया गया.

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पर्व त्योहार के समय आयोजित होने वाले सभी समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि अपने सभी तंत्रों को क्रियाशील रखें, किसी भी आसूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, साथ ही मामले एवं संपादित कार्रवाई की जानकारी जिला स्तर पर भी अविलंब प्रेषित करें. उन्होंने कहा कि इस दौरान घटित होने वाली हर एक छोटी – छोटी गतिविधियों पर भी निगरानी सुनिश्चित करें. इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर गठित शांति समिति के सदस्यों से लगातार बात कर स्थानिक माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाए रखें तथा सदस्यों के नंबर को भी अपने थानों के कंट्रोल रूम में संग्रहित कर लें, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में उनसे संपर्क स्थापित किया जा सके.

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    called a meeting regarding Holi-Ramadan CHAIBASA DC-SP directed to take strict action against break law and order
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    New Education Minister: प्रह्लाद जोशी होंगे देश के नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर होने के बाद राष्ट्रपति ने सौंपी जिम्मेदारी

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ‘पंख 2026 – Ignite Your Aspirations’ में 26 स्कूलों के 635 विद्यार्थियों ने खोजे करियर के नए आयाम

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group