
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुख्यालय में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खूंटपानी प्रखंड स्थित आरगुंडी गांव की है।विभाग को यहां अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर 8 से 10 सदस्यीय टीम छापेमारी के लिए एक घर में पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मौके पर शराब बनाने के संकेत मिले थे। टीम कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर ही रही थी कि अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।
छापेमारी के दौरान शराब कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार (दावली) से हमला कर दिया। इस हमले में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मंटू राजवार (अग्रवाल) की गर्दन और पीठ पर गहरे वार किए गए। वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
