Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने नो इंट्री को लेकर चाईबासा डीसी को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, नेताओं पर की गयी टिप्पणी पर भी जतायी नाराजगी
    Breaking News

    Chaibasa: पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने नो इंट्री को लेकर चाईबासा डीसी को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, नेताओं पर की गयी टिप्पणी पर भी जतायी नाराजगी

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2025Updated:October 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भाजपा के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला बंद को लेकर जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से बंद को सफल बनाने में आम लोगों, व्यापारी वर्ग, वाहन मालिकों और ग्रामीण संगठनों का जो योगदान रहा है, वह सराहनीय है. पूर्व मुख्यमंत्री ने चाईबासा कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बत कही. उन्होंने बताया कि सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जब वे उपायुक्त से मिलने पहुंचे, तब उपायुक्त द्वारा उदासीन व्यवहार किया गया और उपायुक्त के द्वारा नेताओं के प्रति अनुचित टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है.

    मधु कोड़ा ने कहा कि उपायुक्त को जनता के प्रति जवाबदेह रहते हुए लोकहित में कार्य करना चाहिए, न कि जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार करना चाहिए. प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि सामाजिक संगठनों की ओर से उपायुक्त को 24 घंटे का समय दिया गया है कि यदि ग्रामीणों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे फिर से आंदोलन के लिए स्वतंत्र रहेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड में सत्ता पक्ष, विशेषकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और जनप्रतिनिधि, जनता के मुद्दों से विमुख होकर केवल राजनीतिक बयानबाज़ी में व्यस्त हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पूर्व मुख्यमंत्री और उपायुक्त के बीच तीखी बहसबाजी
    पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मानकी मुंडा संघ और अन्य आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि उपायुक्त चंदन कुमार से मिलने पहुंचेथे. इस दौरान ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और उपायुक्त के बीच तीखी बहसबाजी हो गई. जानकारी के अनुसार, ज्ञापन सौंपने के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों और नेताओं को लेकर की गई एक टिप्पणी पर मधु कोड़ा नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि, नेता की बदौलत ही देश चलता है, नेता की बदौलत ही अधिकारी कुर्सी पर बैठते हैं. और मीडिया देश का चौथा स्तंभ है, उसके साथ गलत व्यवहार उचित नहीं है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and expressed displeasure over the comments made against politicians. Chaibasa: Former CM Madhu Koda issued a 24-hour ultimatum to the Chaibasa DC regarding the no-entry drive Chaibasa: पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने नो इंट्री को लेकर चाईबासा डीसी को 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम नेताओं पर की गयी टिप्पणी पर भी जतायी नाराजगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group