Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा
    Breaking News

    Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा

    News DeskBy News DeskMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के खेड़ियाटांगर गांव में शनिवार रात एक पिता ने अपनी पुत्री की डंडे से मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार लालसिंह पूर्ति ने अपनी छह वर्षीय पुत्री सोनिया पूर्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को मामले की सूचना दी।

    ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात सोनिया पूर्ति घर में सो रही थी। इसी दौरान उसके पिता लालसिंह पूर्ति ने अचानक डंडा उठाकर उस पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपित ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया और आसपास मौजूद लोगों को भी मारने का प्रयास करने लगा। उसकी हरकतों से परिवार और गांव के लोग दहशत में आ गए।

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    टांगर पोखरिया के मुखिया मंगल सिंह पूर्ति ने बताया कि लालसिंह पूर्ति पिछले तीन-चार दिनों से बीमार था। घटना के समय उसका व्यवहार भी सामान्य नहीं लग रहा था। जब उसने अपनी बेटी पर हमला किया और अन्य लोगों को मारने के लिए दौड़ाने लगा, तब ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू में किया और पेड़ से बांध दिया। घायल सोनिया को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    मृत बच्ची की मां ने बताया कि लालसिंह पिछले दो-तीन दिनों से ठीक से खाना-पीना नहीं कर रहा था। उसे बुखार भी था और वह नियमित रूप से दवा नहीं ले रहा था। घटना से पहले वह अपने आप से बातें कर रहा था और उसका व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा था। खाना खाने के बाद उसने उल्टी भी की थी। इसके कुछ देर बाद उसने अचानक डंडा उठाकर बेटी पर हमला कर दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाने की कोशिश की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a father beat his daughter to death with a stick. Angry villagers caught the accused and tied him to a tree. Chaibasa. In Tantnagar Chaibasa. तांतनगर में पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटी को मार डाला आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने ‘बाल शिवलिंग पूजा’ के माध्यम से बच्चों को आस्था और संस्कारों से जोड़ा

    August 22, 2026

    Dhanbad News: रेलवे ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था, धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर चलाया गया सहायता अभियान

    August 22, 2026

    Jamshedpur NEWS: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, जुलाई में 21 सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

    August 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने राउरकेला में 98वीं Regional Parents Meet में लिया भाग

    August 22, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर-राउरकेला से कोसी- सीमांचल के लिए सीधी रेल सेवा की उठी मांग, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विधायक पूर्णिमा साहू ने लिखा पत्र

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group