
Chaibasa. झारखंड राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार चाईबासा दौरे पर पहुंचे। यहां परिसदन में उन्होंने पदाधिकारियों के बैठक की और फिर नोआमुंडी प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अविरूप सिन्हा मौजूद रहे। मंत्री द्वारा क्षेत्र में पर्यटन का विकास एवं संवर्द्धन से संबंधित बिंदुओं एवं संभावनाओं पर संबंधित पदाधिकारी के संग विस्तार से चर्चा की गयी।
क्षेत्र को बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के संदर्भ में दिशा-निर्देश दिया गया। आपको बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। सरकारें और जिला प्रशासन इसके लिए कोशिश भी करते रहता है, लेकिन उग्रवाद के कारण यह मूर्त रूप नहीं ले पता है। अब उग्रवाद धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है इसलिए सरकार एक बार फिर इस दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहती है।