Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa IT Raid: चाईबासा के खैनी कारोबारी ‘नितिन प्रकाश’ के ठिकानों पर पिछले 24 घंटे से छापामारी जारी, बैंकिंग लेन-देन, निवेश से जुड़े कई दस्तावेज जब्त
    Breaking News

    Chaibasa IT Raid: चाईबासा के खैनी कारोबारी ‘नितिन प्रकाश’ के ठिकानों पर पिछले 24 घंटे से छापामारी जारी, बैंकिंग लेन-देन, निवेश से जुड़े कई दस्तावेज जब्त

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. चाईबासा के खैनी कारोबारी नितिन प्रकाश के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई चल रही है. यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है. आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने नितिन प्रकाश के खैनी और अन्य व्यवसायों से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी है.यह छापेमारी पिछले 24 घंटों से भी अधिक समय से चल रही है. इस क्रम में अब तक कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जब्ती की जा चुकी है. आयकर विभाग को झारखंड खैनी, चावल मिलों और आदित्यपुर में स्थित बेसन-सत्तू की फैक्ट्रियों में किए गए निवेश से संबंधित कुछ अहम सूचनाएं मिली हैं इसी विशेष जानकारी के आधार पर यह व्यापक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. छापेमारी के दौरान, टीमों ने कई महत्वपूर्ण बैंकिंग लेन-देन, निवेश से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा को जब्त किया है.

    शुक्रवार दोपहर पहुंची थी आयकर की टीम

    आयकर विभाग की दो टीमें शुक्रवार दोपहर एक साथ चाईबासा पहुंचीं. इसके बाद दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी. नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज खिरवाल के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर में छापेमारी की जा रही है. दोनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम अलग-अलग दस्तावेजों की जांच कर रही है. नितिन प्रकाश और पंकज खिरवाल ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड के साझेदार हैं. साथ ही चाईबासा और आदित्यपुर में चना दाल, सत्तू, बेसन की फैक्ट्री और राइस मिल जैसे अन्य कारोबार भी हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    मंत्री के करीबी हैं नितिन

    वहीं, नितिन प्रकाश झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के करीबी माने जाते हैं. बताया जा रहा है कि आयकर की अलग अलग टीम रांची, चाईबासा, दुर्गापुर आदि जगह से आई है. टीम डिजिटल दस्तावेज भी खंगाल रही है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कहां से क्या बरामद हुआ है? सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी ठिकानों में तैनात की गई है .

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa IT Raid: Raids are going on at the locations of Chaibasa's Khaini businessman 'Nitin Prakash' for the last 24 hours investments have been seized many documents related to banking transactions
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group