Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa : झामुमो ने गुवा शहीद दिवस को लेकर की बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा तय, CM हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद, डीसी और एसपी ने लिया जायजा
    Breaking News

    Chaibasa : झामुमो ने गुवा शहीद दिवस को लेकर की बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा तय, CM हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद, डीसी और एसपी ने लिया जायजा

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. 8 सितंबर को गुवा में होने वाले शहीद दिवस व दिशुम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को झामुमो जिला समिति की बैठक गुवा के डीबी में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और अंतिम जोहार यात्रा से संबंधित तैयारी को लेकर समीक्षा की गई. बैठक में गुवा शहीद दिवस को लेकर जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन भी किया गया. तैयारी समिति का मार्गदर्शन के लिए मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव व विधायक जगत माझी को शामिल किया गया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इस दौरान जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि गुवा गोलीकांड में शहीद हुए परिवारों के आश्रितों और झामुमो कार्यकर्ताओं को शहीद स्थल तक सकुशल लाने ले जाने की झामुमो कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी लेगी. सोनाराम देवगम ने कहा कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गुवा गोलीकांड के शहीदों को जिले के सभी क्रांतिकारी झामुमो कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाते हुए वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
    गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों व सुरक्षा को लेकर मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहीद स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को व्याप्त खामियों को दूर करने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये. शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई मंत्री, विधायक, सांसद शामिल होंगे. उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पुलिस पदाधिकारी के साथ सेल गुवा क्लब के लांज में बैठक की. कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की. इस दौरान डीडीसी संदीप मीणा आदि अधिकारी उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa : झामुमो ने गुवा शहीद दिवस को लेकर की बैठक Chaibasa: JMM held a meeting on Guwa Martyr's Day CM Hemant Soren will be present CM हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद DC and SP took stock program outline decided कार्यक्रम की रूपरेखा तय डीसी और एसपी ने लिया जायजा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group