


Chaibasa.नोवामुंडी के डुकासाई से लौह अयस्क की चोरी मामले की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने छह ट्रकों को पकड़कर नोवामुंडी थाना के सौंप दिया है. साथ ही इन ट्रकों के चालकों को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया है. इधर, इस मामले में नोवामुंडी पुलिस ने कहा, आयरन स्लैग लदे वाहन पकड़े गये हैं. सभी के कागजात वैध हैं. जिला खनन पदाधिकारी चाईबासा की जांच के बाद ही कार्रवाई होगी. फिलहाल सभी छह ट्रकों और उनके चालकों को हिरासत में रखा गया है.
इधर, मधु कोड़ा ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है. क्षेत्र में लगातार अवैध खनन, बालू तस्करी, लकड़ी और नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है. उन्होंने झारखंड सरकार और प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार जल, जंगल, जमीन की रक्षा का दावा करते हुए भी अवैध खनन रोकने में कोई रुचि नहीं है. कोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस दिशा में ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाती है, तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर अवैध खनन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी.



