Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Chaibasa Naxal: सारंडा जंगल में 27 मई को पत्थर खादान जा रहे 5 टन विस्फोटक लूटने में नक्सलियों को  जॉर्ज मुंडा ने की थी मदद, पुलिस ने किया खुलासा
Breaking News

Chaibasa Naxal: सारंडा जंगल में 27 मई को पत्थर खादान जा रहे 5 टन विस्फोटक लूटने में नक्सलियों को  जॉर्ज मुंडा ने की थी मदद, पुलिस ने किया खुलासा

News DeskBy News DeskJune 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
Chaibasa/Rourkela. ओडिशा पुलिस ने 27 मई को सुंदरगढ़ जिले में एक खदान के निकट एक वाहन से माओवादियों द्वारा पांच टन विस्फोटक लूटने की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान के. बालंग थानाक्षेत्र के बांको गांव में रहने वाले जॉर्ज मुंडा उर्फ कुलु (43) के रूप में हुई है.
उन्होंने बताया कि मुंडा माओवादियों को महत्वपूर्ण जानकारी दे रहा था.पुलिस उपमहानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) बृजेश राय ने बताया कि लूट की शुरुआत से ही वह मुख्य साजिशकर्ता था और सक्रिय रूप से माओवादियों को जानकारी दे रहा था.
राय ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जॉर्ज की मिलीभगत का पता चला.अधिकारी ने बताया कि कुलु खदान के ठीक सामने रहता था और उसे खदान पर आपत्ति थी.
खदान को बाद में बंद कर दिया गया. उन्होंने बताया कि कुलु खदान के खिलाफ बहुत मुखर था और फिर उसने इस मुद्दे को माओवादियों के सामने उठाया. उसने कई बार माओवादियों से मुलाकात की और विस्फोटक लदे ट्रकों की आवाजाही के बारे में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ही विस्फोटकों से लदे वाहन की आवाजाही के बारे में जानकारी दी थी और सुनिश्चित किया था कि लूट बिना किसी समस्या के हो जाए.
हथियारों से लैस माओवादियों के एक समूह ने 27 मई को इटमा से बांको खदान के रास्ते में विस्फोटकों से लदी वैन को रोका और 200 पैकेट विस्फोटक लेकर भाग निकले.राज्य पुलिस ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया ने राउरकेला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.पुलिस के मुताबिक, अब तक 3.8 टन विस्फोटक बरामद किया गया है जबकि शेष विस्फोटक की तलाश अब भी जारी है.
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में कुष्ठ और टीबी मरीजों की पोषण राशि का 100% भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

November 9, 2026

RAILWAY NEWS: छठ पर बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 14 और 21 नवंबर को होगा परिचालन

November 9, 2026

RAILWAY NEWS:रेलवे स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक का एक्शन, 13351 एक्सप्रेस के पेंट्रीकार और साफ-सफाई का किया निरीक्षण

November 9, 2026
Recent Post

Jharkhand में VIP Security पर फिर तकरार, अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, बोले-खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए, सरकार के मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

November 10, 2026

Medical College में दाखिले से पहले मान्यता और मंजूरी की करें जांच, NMC ने किया आगाह!

November 10, 2026

Railway Station पर साफ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का मामला पहुंचा Supreme Court, 16 नवंबर को होगी सुनवायी

November 10, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में काली पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत, जानें मामला?

November 10, 2026

Jamshedpur: काशीडीह में अभय सिंह के आवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group