Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa Naxal: गोइलकेरा में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने संगठन से जुड़े युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    Breaking News

    Chaibasa Naxal: गोइलकेरा में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने संगठन से जुड़े युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    News DeskBy News DeskApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुगुनिया गांव में भाकपा माओवादी से जुड़े रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हथियारबंद लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दुगुनिया गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रमेश कभी नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था और नक्सली गतिविधियों के कारण जेल भी जा चुका था। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद उसने दोबारा संगठन में लौटने से इनकार कर दिया था।

    इसके बाद से ही वह संगठन के निशाने पर बताया जा रहा था। रमेश ने सामान्य जीवन अपनाते हुए डेरुवा-मनोहरपुर सड़क निर्माण कार्य में मुंशी के रूप में काम शुरू कर दिया था और परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जी रहा था। लेकिन बीती रात उसकी जिंदगी का दर्दनाक अंत हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब चार से पांच की संख्या में हथियारबंद लोग उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए।

    Jamshedpur: दलमा पहाड़ी पर सेंदरा पर्व की तैयारी शुरू, पारंपरिक तीर-धनुष और अस्त्र-शस्त्रों की हुई पूजा, कोल्हान समेत ओडिशा और बंगाल से भी पहुंचे सेंदरा वीर, कल होगा शिकार

    इस दौरान उसकी पत्नी ने विरोध किया और उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने उसे धमकाकर वापस भेज दिया। इसके बाद हमलावर रमेश को घर से लगभग 500 मीटर दूर एक सुनसान स्थान पर ले गये, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी। बताया जा रहा है कि उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर भी गंभीर वार किए गये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद आरोपित शव को मुख्य सड़क पर फेंककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर सड़क पर पड़े शव पर पड़ी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गये और तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या हुई है, लेकिन यह पूरी तरह नक्सली घटना है या किसी अन्य कारण से अंजाम दी गयी है, इसकी जांच की जा रही है।

    Jamshedpur: बर्मामाइंस कैलाश नगर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, IRB के जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Naxal: In Goilkera Chaibasa Naxal: गोइलकेरा में पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने संगठन से जुड़े युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला Naxalites beat a youth associated with the organization to death with sticks on suspicion of being a police informer.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: दलमा पहाड़ी पर सेंदरा पर्व की तैयारी शुरू, पारंपरिक तीर-धनुष और अस्त्र-शस्त्रों की हुई पूजा, कोल्हान समेत ओडिशा और बंगाल से भी पहुंचे सेंदरा वीर, कल होगा शिकार

    April 26, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस कैलाश नगर में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, IRB के जवान के घर से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

    April 26, 2026

    Jamshedpur News :93 केंद्रों पर झारखंड पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 19,962 परीक्षार्थी शामिल

    April 26, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टाटा–चाईबासा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को रौंदा, तीनों की स्थिति गंभीर

    April 26, 2026

    BILASPUR NEWS: चिलचिलाती गर्मी में रेल यात्रियों को मिला शरबत और ठंडे पानी का सहारा

    April 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group