Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAIBASA NEWS :कोल्हान यूनिवर्सिटी भूगोल विभाग में कार्यशाला, ज्ञान प्रबंधन पर जोर
    Breaking News

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान यूनिवर्सिटी भूगोल विभाग में कार्यशाला, ज्ञान प्रबंधन पर जोर

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) भूगोल विभाग में मंगलवार को ज्ञान प्रबंधन और फील्ड वर्क डॉक्यूमेंटेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शोध एवं सामाजिक कार्यों में ज्ञान प्रबंधन, दस्तावेजीकरण तथा साक्ष्य निर्माण के महत्व से अवगत कराना था।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजली गुप्ता तथा विशेष अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी के संयोजन में किया गया, जबकि डॉ. कंचन सह-संयोजक की भूमिका में रहीं।

    कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. तरवेज आलम ने विद्यार्थियों और शोधार्थियों को ज्ञान प्रबंधन एवं फील्ड वर्क के दस्तावेजीकरण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शोध और सामाजिक कार्य में ज्ञान प्रबंधन तथा दस्तावेजीकरण का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। किसी भी शोध अथवा सामाजिक कार्य की विश्वसनीयता और उपयोगिता के लिए तथ्यों एवं गतिविधियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण आवश्यक है।

    Indian Railways :सितंबर में यात्रियों को राहत, श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में बढ़ेगी AC-3 कोच की सुविधा

    उन्होंने अच्छे दस्तावेजीकरण के लिए 5W और 1H के सिद्धांत को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना, शोध अथवा फील्ड वर्क को दर्ज करते समय क्या, कब, कहां, कौन, क्यों और कैसे जैसे सवालों का स्पष्ट उत्तर दस्तावेज में होना चाहिए। इससे तैयार दस्तावेज अधिक तथ्यात्मक, प्रमाणिक और उपयोगी बनता है।

    कार्यशाला में डॉ. धर्मेंद्र रजक, डॉ. मीनाक्षी मुंडा, प्रदीप झा और आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रंजीत कर्ण समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

    कार्यक्रम में पीजी भूगोल विभाग के प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ शोधार्थियों ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने ज्ञान प्रबंधन, फील्ड वर्क तथा शोध से जुड़े दस्तावेजीकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Amar Kumar Anjali Gupta Chaibasa news Jamshedpur news Kanchan Knowledge Management workshop Kolhan University Geography Department research documentation Sunita Kumari Tarvej Alam अंजली गुप्ता अमर कुमार कोल्हान यूनिवर्सिटी कोल्हान विश्वविद्यालय भूगोल विभाग चाईबासा न्यूज जमशेदपुर समाचार ज्ञान प्रबंधन झारखंड शिक्षा। तरवेज आलम शोध कार्यशाला सुनीता कुमारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Indian Railways :सितंबर में यात्रियों को राहत, श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में बढ़ेगी AC-3 कोच की सुविधा

    August 27, 2026

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

    August 27, 2026

    Sugar Price Hike: खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर

    August 27, 2026
    Recent Post

    Indian Railways :सितंबर में यात्रियों को राहत, श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में बढ़ेगी AC-3 कोच की सुविधा

    August 27, 2026

    Jharkhand: झारखंड के 700 गांवों में हजारों ग्रामीण रक्षाबंधन पर करीब एक लाख पेड़ों को बांधेंगे राखी

    August 27, 2026

    Sugar Price Hike: खुदरा बाज़ार में चीनी की कीमतें एक रुपये और बढ़कर 65 रुपये प्रति किलोग्राम पर

    August 27, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

    August 27, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group