Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: चाईबासा नगर परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ
    Breaking News

    Chaibasa: चाईबासा नगर परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

    News DeskBy News DeskMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.चाईबासा नगर निकाय चुनाव के बाद शनिवार को सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने चाईबासा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और नगर परिषद के 21 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चाईबासा में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद निरंतर प्रयास करेगी।

    साथ ही उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। समारोह में मौजूद अधिकारियों ने भी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नगर परिषद के प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सिद्धांत कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पार्षद, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Oath taking ceremony of Chaibasa Municipal Council concluded Chaibasa: चाईबासा नगर परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न newly elected President Nitin Prakash and 21 ward councilors took oath. नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश और 21 वार्ड पार्षदों ने ली शपथ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group