Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAIBASA : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील नोआमुंडी आयरन माइन में पौधारोपण
    Breaking News

    CHAIBASA : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील नोआमुंडी आयरन माइन में पौधारोपण

    News DeskBy News DeskJune 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोआमुंडी आयरन माइन स्थित वेस्ट डंप एरिया में एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान की शुरूआत नोआमुंडी आयरन माइन के प्रमुख डी. विजेन्द्र ने फलदार पौधारोपण कर किया. इस अवसर पर नोआमुंडी टीएमएच के सीएमओ धीरेंद्र कुमार, उपकरण प्रमुख ए.के. जॉर्ज के अलावा बड़ी संख्या में खनन, बागवानी, योजना, पर्यावरण, अस्पताल आदि विभिन्न विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया.

    इस वृहत एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत डंप क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वनरोपण हेतु झारखंड की 31 से अधिक स्थानीय प्रजातियों को सम्मिलित कर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 4,610 पौधे लगाये गये जिनमें प्रमुख रूप से अमलतास, करंज, बहेड़ा, हरड़, कुडाची, करम, गमहर, आंवला, अर्जुन, शीशम, पाकर, बरगद, पीपल, जामुन, चिरौंजी, कचनार, बेल, आम, नीम, गूलर आदि का समावेश किया गया. यह आयोजन रौशन सिंह, उद्यान विभाग के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ.

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    इस कार्यक्रम के माध्यम से आगामी मानसून सत्र के वृक्षारोपण की शुरुआत के साथ-साथ क्षेत्र के डंप स्थिरीकरण के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण कार्य किया गया. यह प्रयास माइनिंग क्षेत्र में पर्यावरण पुनर्स्थापन की दिशा में एक ठोस कदम है, जो आने वाले समय में हरित आवरण बढ़ाने एवं मिट्टी अपरदन को रोकने में सहायक सिद्ध होगा.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    दूसरी ओर, इस अवसर पर काटामाटी आयरन ओर माइंस के नवनिर्मित डंप क्षेत्र में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माइनिंग विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर चीफ माइन, डी. विजेन्द्र के अलावा मैनेजर माइन अजय गोयल, डंप प्रभारी निरंजन जेना, सेफ्टी ऑफिसर पंकज, ट्रांसपोर्ट सेक्शन प्रभारी नवीन सिंह, पर्यावरण कार्यालय के अविनाश दास, इक्विपमेंट एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारीगण, महिला कर्मचारी दल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CHAIBASA : Plantation at Tata Steel Noamundi Iron Mine on World Environment Day
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group