


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बन्दगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आपसी प्रतिद्वन्द में दो की हत्या पीएलएफआई के अन्य दस्ता सदस्यों द्वारा कर दी गई.दोनों मृतकों के शव बंदगांव थाना क्षेत्र फुलझरी नदी के पास दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मृत अवस्था में पाया गया. सूचना मिलने पर चाईबासा पुलिस के द्वारा अभियान संचालित कर उसका सत्यापन किया गया.
सत्यापन के क्रम में दोंनो का शव का पहचान (1) परबेल सांडी पूर्ति पे० संतोष सांडी पूर्ति, ग्राम बारी माईलडीह, थाना- बंदगाँव, जिला- पश्चिमी सिंहभूम एवं (2) आशिक तांती उर्फ गुलटु उम्र करीब 28 वर्ष पिता- स्वा० गनेश तांती, ग्राम- मुरुमबुस, थाना- बन्दगाँव, जिला – पश्चिमी सिंहभूम के रुप में हुई.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त सूचनानुसार अभी तक यह बात प्रकाश में आई है कि उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के आपसी विवाद में इन दोनों की हत्या पीएलएफआई के अन्य दस्ता सदस्य द्वारा की गई है. उक्त दोनों मृत व्यक्तियों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी रहा है.



