Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: टोंटो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर बनाया जायेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंत्री ने भवन निर्माण की रखी आधारशिला
    Breaking News

    Chaibasa: टोंटो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर बनाया जायेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंत्री ने भवन निर्माण की रखी आधारशिला

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. टोंटो प्रखंड अंतर्गत बड़ा लिसिया गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में विकसित करने की योजना को 15वें वित्त आयोग से स्वीकृति मिल गई है. रविवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के बाद यहां 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी और मरीजों को खून, पेशाब, डिजिटल एक्स-रे सहित सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

    मंत्री बिरुवा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के नागरिकों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं मिलें. उन्होंने बताया कि टोंटो प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं. अधिकांश गांवों की सड़कें अब शहर से जुड़ चुकी हैं और कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास इस विकास की गवाही दे रहे हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री दीपक बिरुवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को गांवों तक लाने में मील का पत्थर साबित होगी.शिलान्यास समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, जिला परिषद सदस्य राज नारायण तुबिद, ग्रामीण मुंडा सोना सेलेम हासदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मंगल तुबिद, टोंटो बीडीओ ललित भगत, युवा मोर्चा जिला सचिव मंजीत हांसदा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Primary Health Center in Tonto will be upgraded to Community Health Center Minister laid the foundation stone for the construction of the building
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group