Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 21, 2026Updated:May 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में जिले के गुवा,मंझारी,चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। अभियान के दौरान कुल नौ मामले दर्ज किए गए हैं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

    उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुवा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी, बड़ाजामदा और कल्याण नगर में छापेमारी की गई। यहां अवैध शराब बेचने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन लीटर विदेशी शराब और 3.250 लीटर बीयर बरामद की गई।

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    इसी तरह चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के दंदासाई और बाराखोली में भी उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। यहां से 6.5 लीटर बीयर और पांच लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। वहीं मंझारी थाना क्षेत्र के मिरुडीह गांव में छापेमारी के दौरान नौ लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई,लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    अभियान के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव में हुई। यहां उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब निर्माण में इस्तेमाल की जा रही चार भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से 80 लीटर तैयार चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए ड्रमों में रखा गया लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ भी नष्ट कर दिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी चार लोग गिरफ्तार मंझारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026
    Recent Post

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026

    Chaibasa: अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ गुवा, मंझारी, चक्रधरपुर और झींकपानी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार

    May 21, 2026

    Road Accident: तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group