Chaibada. कोल्हान समेत झारखंड में औद्योगिक क्रांति के जनक देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति एसआर रुंगटा ग्रुप के संस्थापक श्रद्धेय स्वर्गीय सीताराम रुंगटा की 31 वीं पुण्यतिथि गुरुवार को चाईबासा सदर बाजार रुंगटा हाउस में मनाया गया. रुंगटा ग्रुप के निदेशक, प्रबंधक मुकुंद रुंगटा समेत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने एस आर रुंगटा ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की तस्वीर का श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके अलावा स्वर्गीय सीताराम जी रुंगटा की पुण्यतिथि मांगीलाल रुंगटा 2 विद्यालय चाईबासा में मनी. विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रद्धांजलि दी. श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय चाईबासा के सभागार में स्व सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि मनी. समाज के उन्मुखीकरण के लिए विशेष कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया गया.

सीताराम जी रुंगटा के योगदान को किया याद
सीताराम जी रुंगटा ने खान खदान, उद्योग, स्टील उद्योग की स्थापना की थी और एसआर रुंगटा ग्रुप, कंपनी बनाकर झारखंड और कोल्हान में औद्योगिक क्रांति लाई थी. इसके साथ ही उनके द्वारा शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं विभिन्न जनकल्याण, कल्याणकारी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए. उन्होंने कई स्कूल, कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया. स्वास्थ्य एवं जन कल्याणकारी क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान है, जो आज उनके उनके परिवार व उनके दोनों पुत्र नंदलाल जी रुंगटा और मुकुंद रूंगटा आगे बढ़ा रहे हैं और उनका ग्रुप निरंतर आगे बढ़ रहा है. सीताराम जी रूंगटा के पुण्यतिथि पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों ,स्कूल कॉलेजों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद कर नमन किया.
रुंगटा स्टील टीएमटी बार फैक्ट्री प्लांट चालियामा में भी याद किये गये सीताराम रुंगटा
एसआर रुंगटा ग्रुप की खदान कंपनियों एवं चालियामा स्थित रुंगटा स्टील टीएमटी बार फैक्ट्री प्लांट में भी संस्थापक सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. रुंगटा ग्रुप के सभी कर्मचारी अपने संस्थापक सीताराम जी रुंगटा को याद कर उन्हें शत-शत नमन किया.