Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chakardharpur: चक्रधरपुर के टोकलो में डंडे से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, आरोपी फरार, यह है हत्या की वजह?
    Breaking News

    Chakardharpur: चक्रधरपुर के टोकलो में डंडे से पीट-पीटकर युवक को मार डाला, आरोपी फरार, यह है हत्या की वजह?

    News DeskBy News DeskJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardharpur.चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत टोकलो थाना क्षेत्र के मंगलपाट गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान तोयरापाट टोला निवासी 35 वर्षीय सोमा केराई के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोमा केराई गुरुवार रात अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पीछे से उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया. हमले से वे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद अपराधियों ने लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई की, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये.

    घटना की सूचना पाकर टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव देर रात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल लाया. बाद में शव को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के शीतगृह में रखवाया गया. शुक्रवार सुबह दस बजे तक मृतक के परिजन रेलवे अस्पताल नहीं पहुंचे थे. ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह साल पहले सोमा केराई का गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, संभवतः उसी रंजिश को लेकर उनकी हत्या की गई है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी दुश्मनी के कारण हत्या की बात सामने आई है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराया जाएगा.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakardharpur: A youth was beaten to death with a stick in Toklo of Chakradharpur is this the reason for the murder? the accused is absconding
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group