Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chakulia Gold Loot: चाकुलिया में स्वर्ण कारोबारी से करीब 1.5 करोड़ के सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद की लूट, अपराधियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
    Breaking News

    Chakulia Gold Loot: चाकुलिया में स्वर्ण कारोबारी से करीब 1.5 करोड़ के सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद की लूट, अपराधियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakulia. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया के पुराने बाजार में सोमवार की रात स्वर्ण आभूषण कारोबारी अरुण नंदी से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लूट हो गयी. अपराधियों ने चाकू और पिस्तौल की नोंक पर इस घटना को अंजाम दिया और पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

    -दुकान बंद कर घर लौट रहे थे,तभी हुई लूट

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    अरुण नंदी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, उस वक्त उनके पास एक बैग था, जिसमें सोने के आभूषण और नकदी रखे थे. दुकान और घर के बीच की दूरी मात्र 300 मीटर थी. जैसे ही वे घर के मुख्य द्वार के भीतर पहुंचे, पहले से घात लगाकर खड़े एक अजनबी ने उनके गले में चाकू सटा दिया. तभी दूसरा युवक पिस्तौल लेकर आया और उनके सिर पर पिस्तौल तान दी. धक्का मारकर उन्हें गिराया गया और बैग लूट लिया गया. पीड़ित कारोबारी ने बताया कि कुल 4 से 5 अपराधी इस घटना में शामिल थे. एक घर के भीतर, दूसरा गली में और दो बाइक के साथ बाहर खड़े थे. आशंका है कि एक लुटेरा दुकान के बाहर ही खड़ा होकर अरुण नंदी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था और मोबाइल के जरिए बाकी लुटेरों को सूचना दे रहा था.
    युवक ने रोकने की कोशिश की तो धमकाया
    लूट के बाद अरुण नंदी शोर मचाते हुए “चोर-चोर” चिल्लाते हुए लुटेरों के पीछे दौड़े. रास्ते में खड़े बापी पोलाई नामक युवक ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए.घटना के समय घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं. पुलिस इन फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान और सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है.

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakulia Gold Loot: Gold jewellery worth about 1.5 crores and cash worth 50 thousand rupees looted from a gold trader in Chakulia this is how the criminals carried out the crime
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: दुर्गा पूजा की तैयारियों बीच पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति की टीम पहुंची घाटशिला, मऊभण्डार स्वर्णरखा विसर्जन घाट का किया निरीक्षण

    September 23, 2026

    Chaibasa: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, गुदड़ी में फैला मलेरिया का संक्रमण, 10 बच्चियों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि

    September 23, 2026

    जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, नंदन यादव के पैर में लगी गोली

    September 23, 2026
    Recent Post

    Kasyno online Vulkan Vegas – Metody płatności

    September 23, 2026

    Fraga Kazino mobil versiya – telefondan onlayn kazino oynamaq

    September 23, 2026

    Nejlepší zahraniční online casino – porovnání bonusů a herní nabídky

    September 23, 2026

    Vavada online casino w Polsce – metody płatności

    September 23, 2026

    Olymp Casino BD Login

    September 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group