Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद
    Breaking News

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाकुलिया। पूर्वी सिंहभूम जिले की चाकुलिया पुलिस ने मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में हुई पंखा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए पंखे और घटना में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए हैं। चोरी का कुछ सामान पश्चिम बंगाल के झारग्राम स्थित एक पंखा रिपेयरिंग दुकान से बरामद हुआ है।

    28 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी के अलग-अलग कमरों से 10 सीलिंग पंखे और 3 दीवार पंखे चोरी कर लिए थे। मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय हेम्ब्रम की लिखित शिकायत पर 29 अगस्त को चाकुलिया थाना में कांड संख्या 52/2026 दर्ज किया गया था।

    गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    घटना की गंभीरता को देखते हुए चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर 2026 को चाकुलिया थाना क्षेत्र के सापधरा गांव निवासी तमिर महतो उर्फ पाण्डु महतो (34 वर्ष) को हिरासत में लिया।

    पूछताछ के दौरान पाण्डु महतो ने पुलिस को बताया कि उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर विद्यालय से पंखों की चोरी की थी। उसने यह भी जानकारी दी कि चोरी किए गए पंखे पश्चिम बंगाल के झारग्राम स्थित काशीनाथ मंडल की पंखा रिपेयरिंग दुकान में बेचे गए थे।

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    झारग्राम से पंखा खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पाण्डु महतो से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने झारग्राम में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चोरी के पंखे खरीदने वाले काशीनाथ मंडल (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

    पुलिस ने पाण्डु महतो के घर से 3 सीलिंग पंखे और पंखा खोलने के औजार बरामद किए। वहीं, झारग्राम स्थित काशीनाथ मंडल की दुकान से 4 खुले हुए पंखों के पार्ट्स बरामद किए गए।

    पुलिस ने ये सामान किए बरामद

    पुलिस के अनुसार बरामद सामान में उषा कंपनी का एक सीलिंग पंखा, एसईसी कंपनी के दो सीलिंग पंखे, उषा कंपनी के तीन डाउन रॉड कैनोपी सेट और एसईसी कंपनी का एक डाउन रॉड कैनोपी सेट शामिल है।

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    इसके अलावा पंखा खोलने वाला एक प्लास, एक टेस्टर और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

    एक अन्य आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी

    पुलिस के अनुसार इस चोरी की घटना में एक अन्य आरोपी भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में चोरी के सामान की बरामदगी और आरोपियों के आपसी नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Jharkhand News Network Chakulia Police Crime News Jharkhand east singhbhum news Jamshedpur news Jamshedpur updates Jhargram Pandu Mahato Rajesh Kumar regional news School theft Chakulia stolen fans recovered चाकुलिया पुलिस झारखंड न्यूज झारग्राम धनंजय हेम्ब्रम पंखा चोरी पूर्वी सिंहभूम पुलिस मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी लोकल अपडेट्स
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026

    Railway Copper Cable Theft: रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026
    Recent Post

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026

    Railway Copper Cable Theft: रेलवे की कॉपर केबल चोरी करने वाले दिल्ली के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डेंगू पीड़ित मरीज के लिए सुनील आनंद ने किया सिंगल डोनर प्लेटलेट दान, 61वां रक्तदान

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group