Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग
Breaking News

Jharkhand Politics: ‘झारखंड में चल रही तानाशाही सरकार’, छात्र आंदोलन पर चंपई सोरेन का बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

News DeskBy News DeskAugust 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। रांची में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार को तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर लाखों छात्र अपने घरों से दूर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन करने को मजबूर हैं तो इसकी जिम्मेदार यह राज्य सरकार है।

उन्होंने कहा कि छात्र सिर्फ नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं संदिग्ध परिक्षाओं को रद्द करने तथा उनकी सीबीआई जाँच की मांग कर रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है? यह तो उनका संवैधानिक अधिकार है।

पूर्व सीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले तीन हफ्तों से ये विद्यार्थी सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनके मुद्दों पर बात करने की जगह, उनके खिलाफ साजिशें रच रही है। उनके खिलाफ एफआईआर हो रही है, उन पर लाठी चार्ज हो रहा है, अगर यह तानाशाही नहीं, तो क्या है?

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने सीधा सवाल किया – “अगर आप नौकरी बेचने के इस गोरखधंधे में शामिल नहीं हैं, तो इतने विवादों के बाद परीक्षाएं रद्द करने और CBI जांच करवाने में क्या दिक्कत है?”

पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन भुईंयाडीह में सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई गणमान्य लोग तथा हजारों की संख्या में आम लोग मौजूद थे।

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: मद्रासी सम्मेलनी ने 11 स्कूलों के बच्चों को बांटी ₹2.33 लाख की शैक्षणिक सहायता

October 2, 2026

ADITYAPUR NEWS: पहली बार आदित्यपुर से लखनऊ सीधी ट्रेन, 10 अक्टूबर को खुलेगी स्पेशल; जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

October 2, 2026

Jamshedpur News :अंकिता भकत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने पहली बार महिला रिकर्व टीम खिताब अपने नाम किया

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

October 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, परविंदर सिंह ने बताए आदर्श

October 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group