Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया, हेमंत सरकार को दी चेतावनी
    Breaking News

    Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया, हेमंत सरकार को दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026Updated:May 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Saraikela.  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चंपई सोरेन ने दावा किया कि झारखंड सरकार द्वारा फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का कदम महान आदिवासी हस्तियों के नामों को मिटाने की साजिश है और चेतावनी दी कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार ने सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो इसका समुचित जवाब दिया जाएगा। दुमका के अस्पताल का दौरा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और सेरायकेला के विधायक ने कहा कि महान नेताओं के सम्मान में संस्थानों का नामकरण किया जाता है, लेकिन “किसी पूर्व सूचना के बिना नामों को मिटाने का इस सरकार का कदम उसकी असली मंशा को उजागर करता है।

    सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, तथाकथित ‘अबूआ सरकार’ (अपनी सरकार) न केवल हमारे सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने वालों का समर्थन कर रही है, बल्कि हमारे महान नेताओं और हस्तियों के गौरवशाली इतिहास को भी मिटा रही है। सरकार द्वारा इस तरह के षड्यंत्र का समुचित जवाब देने की चेतावनी देते हुए सोरेन ने कहा कि यदि सरकार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को महान हस्ती फूलो झानो का नाम नहीं देती है, तो समुदाय स्वयं इसे दुरुस्त कर लेगा।

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    हाल ही में दिल्ली में आयोजित “जनजाति संस्कृत समागम” के बारे में उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि आदिवासी समुदाय को उनकी परंपराओं और विशिष्ट जीवनशैली को संरक्षित रखने के लिए समान नागरिक संहिता के दायरे से छूट दी जाएगी। सोरेन ने कहा, यह हमारी सदियों पुरानी जीवनशैली को संरक्षित और सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai Soren: Former Chief Minister Champai Soren opposed the renaming of Phool Jhano Medical College Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया warned the Hemant government हेमंत सरकार को दी चेतावनी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट के पास मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 30, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर में पम्मी धर्मकांटा के पास लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, चालक गंभीर

    May 30, 2026

    Jamshedpur CUET Exam: जमशेदपुर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से शुरू हुई सीयूईटी-यूजी परीक्षा

    May 30, 2026

    Champai Soren: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विरोध किया, हेमंत सरकार को दी चेतावनी

    May 30, 2026

    Jharkhand Naxal: 10 लाख रुपये का इनामी पीएलएफआई का ‘मुख्य कमांडर’ गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group