Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Champions Trophy: भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराया, शमी ने झटके पांच विकेट, गिल का नाबाद शतक, रोहित ने वनडे में 11,000 रन पूरे किए
    National

    Champions Trophy: भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराया, शमी ने झटके पांच विकेट, गिल का नाबाद शतक, रोहित ने वनडे में 11,000 रन पूरे किए

    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dubai. भारत ने मोहम्मद शमी (पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 101 रन) की परिस्थितियों के अनुकूल खेली गई संयमित शतकीय पारी की मदद से बृहस्पतिवार को यहां आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 21 गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त दी. गिल का यह आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक है. उन्होंने अपने इस धीमे शतक के लिए 129 गेंद का सामना किया जिसमें नौ चौके और दो छक्के जड़े थे.

    उनके साथ केएल राहुल (नाबाद 41 रन, 47 गेंद, एक चौका, दो छक्के) ने 87 रन की अटूट साझेदारी निभाई और छक्का जड़कर जीत दिलाई. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश के लिए मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे तौहीद हृदय ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा लेकिन शमी (53 रन देकर पांच विकेट) की गेंदबाजी के सामने टीम 49.4 ओवर में 228 रन पर ढेर हो गई. भारत ने रोहित शर्मा (41 रन) और गिल की तेज शुरूआत के बाद जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए. लेकिन फिर गिल और राहुल ने मिलकर 46.3 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    रोहित ने तेज शुरूआत की और जल्द ही वनडे में 11,000 रन पूरे किए. पर पावरप्ले के अंतिम ओवर में तास्किन अहमद की गेंद को हवा में उठाया और रिशाद हुसैन को आसान कैच दे बैठे जिससे उनकी 36 गेंद में सात चौके जड़ित पारी का अंत हुआ.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champions Trophy India beat Bangladesh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कंचन नगर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा साहू, स्थानीय समस्याएं भी सुनीं

    July 13, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group