Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikellka- Kharsawan: चांडिल के विजय टुडू हत्याकांड का आंशिक खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    Seraikellka- Kharsawan: चांडिल के विजय टुडू हत्याकांड का आंशिक खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Seraikellka- Kharsawan: चांडिल थाना क्षेत्र के बांधूडीह गांव में हुए चर्चित विजय टुडू हत्याकांड का पुलिस ने आंशिक खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2025 को विजय टुडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

    इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर चांडिल थाना कांड संख्या 199/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सहजानंद खान उर्फ डाबर उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है.

    पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

    इस कार्रवाई में चांडिल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल की विशेष टीम शामिल रही, जिन्होंने मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी सिंहभूम जिले समेत झारखंड के नौ जिलों में पहुंचा, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका, अलर्ट जारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    chandil thana ke bijay tudu hatyakand ka aansik khulasha ek giraftar Jharkhand news seraikelka kharsawan news Seraikella news viral news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    June 13, 2026

    Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूर्वी सिंहभूम जिले समेत झारखंड के नौ जिलों में पहुंचा, भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका, अलर्ट जारी

    June 13, 2026

    Tata Sons Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की चार घंटे चली बैठक में वार्षिक लेखा को मंजूरी, चंद्रशेखरन, टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा रहे मौजूद

    June 13, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group