Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Child trafficking : चांडिल आरपीएफ ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तीन किशोरों को बरामद कर चाईल्ड लाइन को सौंपा
    Breaking News

    Child trafficking : चांडिल आरपीएफ ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से तीन किशोरों को बरामद कर चाईल्ड लाइन को सौंपा

    News DeskBy News DeskMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने चाचा से टाइल्स का काम सीखने जा रहे तीन किशोरों को चांडिल में आरपीएफ ने पकड़ा है. इन तीनों किशोरों को दो व्यक्ति लेकर जा रहे थे. यह तीनों पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एस थ्री कोच में सफर कर रहे थे. बाल तस्करी के शक में आरपीएफ ने तीनों किशोरों को ट्रेन से उतार लिया और इनके साथ मौजूद दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई. बाद में पता चला कि यह तीनों किशोर अपने चाचा के साथ टाइल्स का काम करने जा रहे हैं. इसके बाद आरपीएफ ने तीनों किशोरों को सरायकेला चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है. तीनों किशोर गिरीडीह के रहने वाले हैं. इनके माता-पिता को सूचना दे दी गई है.

    चांडिल आरपीएफ को सूचना मिली थी कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से बाल तस्करी की जा रही है. झारखंड के कुछ किशोरों को बाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर चांडिल के आरपीएफ थाना प्रभारी अजीत कुमार दल बल के साथ प्लेटफार्म पर मुस्तैद हो गए. बुधवार की रात जब पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पहुंची तो आरपीएफ जवानों ने फटाफट इसकी तलाशी ली. एस थ्री कोच से तीन किशोर बरामद किए गए. इनके साथ दो व्यक्तियों को भी पकड़ा गया. सभी से पूछताछ की गई. आरपीएफ प्रभारी ने इन किशोरों के विशाखापत्तनम में रहने वाले चाचा और इसके बाद किशोरों के पिता से बात की. जांच में पता चला कि यह बाल तस्करी का मामला नहीं है. किशोर माता पिता की सहमति से ही टाइल्स का काम सीखने के लिए चाचा के पास जा रहे थे. इसके बाद दोनों व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है. सरायकेला चाइल्ड लाइन में तीनों किशोरों की काउंसलिंग की जा रही है.

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    पुरुलिया में भी आरपीएफ ने तांबरम एक्सप्रेस से एक किशोर को बरामद किया है. इस मामले में आरपीएफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है. गौरतलब है कि रांची रेलवे स्टेशन पर से भी आरपीएफ ने दो किशोरों को बरामद किया है. इनके माता पिता को सूचना दे दी गई है. दोनों किशोरों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Child trafficking: Chandil RPF recovered three teenagers from Purushottam Express and handed them over to Child Line
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026
    Recent Post

    Babulal Marandi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र को लिखा पत्र, संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की

    September 1, 2026

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन ने आपराधिक कार्यवाही से मुक्ति की याचिका खारिज होने के खिलाफ हाइकोर्ट का रुख किया

    September 1, 2026

    Highcourt Dicision: हाईकोर्ट ने नौकरी संबंधी परीक्षाएं रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका एकल पीठ को भेजी

    September 1, 2026

    Income tax Return: आकलन वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की संख्या रिकॉर्ड 7.8 करोड़ के पार

    September 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 121.48 अंक टूटा

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group