Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
    Breaking News

    CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राउरकेला–हटिया रेलखंड पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब विषपुर केबिन के पास एक दंतेल हाथी अचानक रेलवे पटरी पर आ गया। हाथी के पटरी पर आ जाने से इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को एहतियातन धीमी गति से चलाया गया, जबकि कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोकना भी पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी काफी देर तक पटरी के आसपास मंडराता रहा, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी।

    इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शोर-शराबा कर और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि यह दंतेल हाथी पिछले करीब दो महीनों से इस इलाके में सक्रिय है और कई बार रेलवे ट्रैक व आसपास के गांवों के पास देखे जाने से रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    हाथी की गतिविधियों के कारण खासकर रात के समय ट्रेनों के परिचालन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे प्रशासन ने ट्रैक की निगरानी बढ़ाने के साथ लोको पायलटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वन विभाग हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे आबादी और रेलवे ट्रैक से दूर रखने के उपाय कर रहा है। फिलहाल हाथी के जंगल की ओर लौटने के बाद रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया है, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CKP Division: Tusker elephant appeared on Rourkela-Hatia railway section of Chakradharpur Railway Division CKP Division: चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला–हटिया रेलखंड पर आया दंतेल हाथी train operations affected ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hariwansh: राज्यसभा उपसभापति हरिवंश का निर्विरोध निर्वाचन, तीसरी बार चुने गये, पीएम मोदी, खरगे ने दी बधाई

    April 17, 2026

    Road Accident : बाइक और एसयूवी के बीच भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दोनों वाहन जब्त

    April 17, 2026

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group