Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»CM Hemant Visit Chaibasa: दीपक बिरुवा की नामांकन सभा में भाजपा पर जमकर गरजे सीएम हेमंत, बोले- 5 साल सरकार गिराने में लगी रही बीजेपी, मुझे जेल तक भेजा
Breaking News

CM Hemant Visit Chaibasa: दीपक बिरुवा की नामांकन सभा में भाजपा पर जमकर गरजे सीएम हेमंत, बोले- 5 साल सरकार गिराने में लगी रही बीजेपी, मुझे जेल तक भेजा

News DeskBy News DeskOctober 23, 2024Updated:October 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chaibasa: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नें कहा है कि आज राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच में चुनावी जंग का बिगुल फुक चुका है. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार और दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा और महागठबंधन की सरकार है. एक तरफ पूंजीपतियों की सरकार दूसरी तरफ आदिवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब, गुरुवा किसान और मजदूरों की सरकार है. आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार से गिराने के लिए 5 साल तक मेहनत करते रहे लेकिन गिर नहीं सके. जेल तक जाना पड़ा, लेकिन सरकार नहीं गिरी. लेकिन आज यह लोग फिर से प्रयास में है और इसके लिए पूरा देश का ताकत लगा हुआ है. लगभग एक दर्जन मुख्यमंत्री यहां पर हमारे विरोध में खड़े हैं. देश का प्रधानमंत्री भी हमारे विरोध में खड़े है. श्री सोरेन बुधवार को चाईबासा के बिहारी क्लब मैदान मे झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा के पक्ष मे चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे. इस दौरान मनोहरपुर से झामुमो प्रत्याशी जगत मांझी और सांसद जोबा मांझी भी मंच पर उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार इस राज्य में ज़ब थी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार चारों तरफ लाठी गोली सांप्रदायिक दंगे, तरह-तरह के अत्याचार हो रहा था. लोगों का भूख से मरना जारी था, बेरोजगारी का पहाड़ खड़ा करना यही सब चलता रहा. हम लोगों कि सरकार बनने के बाद काम करना शुरू किया और अपना हक अधिकार मांगना शुरू किया और लोगों तक लाभ पहुंचाना शुरू किया, तो विपक्ष के लोगों का पेट में दर्द हो गया.
चंपाई के बहाने भाजपा को निशाने पर लिया
दो साल साल तक हमको काफ़ी परेशान किया. हम लोग इस जल जंगल जमीन के मालिक हैं, हम लोग यहां के खतियान भारी लोग हैं और हमें जमीन का घोटाला करने वाला बताता है. झूठा आरोप लगया और झूठा आरोप में हमको जेल में भी डाल दिया था. खैर हम उससे घबराते नहीं. कई बार डरने का कोशिश हुआ, हमको डरा तो नहीं सका, लेकिन हमारा कुछ नेता लोग को चुरा कर ले जाने का काम जरूर भारतीय जनता पार्टी ने किया है. पैसे से खरीदने का कम किया है. ध्यान रखियेगा. अब इन्ही नेताओं के बदौलत आपके बीच में वोट मांगने आएंगे, लेकिन आज आपके सामने हम लोग वोट मांगने फिर से आए हैं और अधिकार के साथ आए हैं और वह इसलिए अधिकार है क्योंकि हम लोगों ने काम किया है आज इस राज्य की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने का जिम्मा हमने उठाया है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को गरीबी हटाने का फार्मूला में गरीबों का जान ले लो यही उसका फार्मूला है.
हर घर एक लाख पहुंचाने का किया वादा
सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है आएगा 5 साल हम फिर से सरकार बनाएंगे तो 5 साल के अंदर आप सब के खाते में एक लाख रुपये पहुंचाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि आप लोगो का बिजली का बिल माफ हुआ और 200 यूनिट बिजली भी फ्री कर दिया. मुख्यमंत्री नें कहा कि ऐप पर पढ़ें महंगाई आसमान छू रहा है. यह सारा चीज केंद्र सरकार के कारण हो रहा है उन्होंने कहा कि हमने विकास के साथ सामाजिक व्यवस्था को भी मजबूत करने का कम किया है.

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026
Recent Post

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026

Share Bazar: एक दिन की बंपर तेजी के बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group