Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»CM हेमंत सोरेन का BJP पर आरोप; झारखंड के आदिवासियों के बारे में भाजपा मुखर है, पर मणिपुर हिंसा के बारे में चुप है, लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का भी लगाया आरोप
    Elections

    CM हेमंत सोरेन का BJP पर आरोप; झारखंड के आदिवासियों के बारे में भाजपा मुखर है, पर मणिपुर हिंसा के बारे में चुप है, लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का भी लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh..झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए दावा किया कि पार्टी झारखंड में आदिवासियों के मुद्दों पर बात करती रही है, लेकिन उसने मणिपुर में जातीय हिंसा पर चुप्पी साध रखी है, जिससे वहां आदिवासियों का जीवन प्रभावित हुआ है. रामगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा सौहार्दपूर्वक रह रहे समुदायों को धर्म के नाम पर बांटना है.

    सोरेन ने दावा किया, “भाजपा झारखंड के आदिवासियों के बारे में खूब बातें कर रही है और उनका एकमात्र हितैषी होने का दिखावा कर रही है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य (भाजपा) नेता मणिपुर हिंसा के बारे में चुप हैं. वहां रहने वाले आदिवासियों का जीवन हिंसा से प्रभावित हुआ है. पिछले वर्ष मई से मणिपुर के मेइती और कुकी समुदायों के सदस्यों के बीच संघर्ष में 200 से अधिक लोग मारे गए.हिंसा भड़कने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य का दौरा किया था, लेकिन मोदी ने ऐसा नहीं किया.

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आदिवासियों को लुभाने में जुटी है. 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की कुल जनसंख्या 3,29,88,134 है. इनमें से 26.21 प्रतिशत (86,45,042) आदिवासी हैं. सोरेन ने कहा कि असम और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री क्रमश: हिमंत विश्व शर्मा और योगी आदित्यनाथ झारखंड में झामुमो नीत सरकार पर हमला करते हुए प्रचार कर रहे हैं. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, उन्हें झारखंड की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने (भाजपा शासित) राज्य में गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के लिए क्या किया. हमारी सरकार ने लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने अपनी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया.

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल का लगभग आधा हिस्सा कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए समर्पित था और उनकी सरकार ने लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे लाखों प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए सभी प्रबंध किए थे. बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य सभा में सोरेन ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं, क्योंकि इस सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने दावा किया कि हालांकि अमीरों और उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also accused of dividing people in the name of religion BJP is vocal about the tribals of Jharkhand but is silent about Manipur violence CM Hemant Soren accuses BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रम

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में पूर्णिमा साहू ने उठाया महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का मुद्दा

    July 20, 2026

    Indian Railways:हावड़ा स्टेशन पर 24-27 जुलाई तक NI कार्य, गीतांजली, आजाद हिंद और कई ट्रेनों का बदला टर्मिनल

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: सोनम वांगचुक के समर्थन में साकची में AIDSO-AIMSS का प्रदर्शन, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर उठाई मांगें

    July 20, 2026

    Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज NSS का रक्तदान शिविर, युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

    July 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group