Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Kolhan प्रमंडल के पंचायत स्तरीय सम्मेलन में बोले CM हेमंत सोरेन, चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता
Breaking News

Kolhan प्रमंडल के पंचायत स्तरीय सम्मेलन में बोले CM हेमंत सोरेन, चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

News DeskBy News DeskJuly 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया. उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की योजना हर लोगों तक पहुंचे यह पंचायत कार्यकर्ता सुनिश्चित करें. सरकार आज युवा, महिला, किसान, छात्र, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़ा सबके लिए योजना चला रही है. श्री सोरेन मंगलवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे. रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन के सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया गया था.
गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने बैठक में आये सभी कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास हेमंत जी पर है. लोगों की आस टूटनी नहीं चाहिए. कार्यकर्ता मजबूती से अपने क्षेत्र में जनकल्याण के काम करें. उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक में आये कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी. उनके प्रश्नों का भी उत्तर दिया. उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही. बैठक में कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर/महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल हुए.

JAMSHEDPUR NEWS: धनतेरस पर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, महिला शक्ति कमांडो ने बाजारों में संभाली सुरक्षा की कमान

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: धनतेरस पर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, महिला शक्ति कमांडो ने बाजारों में संभाली सुरक्षा की कमान

November 6, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: धनतेरस पर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, महिला शक्ति कमांडो ने बाजारों में संभाली सुरक्षा की कमान

November 6, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group