Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»सीएम हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे शपथ, राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले, सरकार बनाने के लिए मिला निमंत्रण
    Headlines

    सीएम हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे शपथ, राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले, सरकार बनाने के लिए मिला निमंत्रण

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया. वह 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले दिन में राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने सर्वसम्मति से सोरेन को विधायक दल का नेता चुना. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने बताया कि सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. वह 28 नवंबर को शपथ ग्रहण होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे.

    गंगवार से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सोरेन ने कहा,‘‘मैंने सरकार बनाने का दावा पेश किया है और राज्यपाल को गठबंधन सहयोगियों का समर्थन पत्र सौंप दिया है. उन्होंने हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को होगा.’

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    अपनी कार से राजभवन पहुंचे सोरेन ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा है. सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था. वह चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले दिन में, गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां हेमंत सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से गठबंधन का नेता चुना. बैठक में गठबंधन के घटक दलों के विधायकों के अलावा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी एवं पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर भी शामिल हुए.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    हेमंत सोरेन की झामुमो नीत गठबंधन ने शनिवार को झारखंड में शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की. ‘इंडिया’ गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट जीती हैं. हालांकि, भाजपा नीत राजग को भारी महज 24 सीट मिलीं. राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत है. सोरेन ने भाजपा के गमलियल हेम्ब्रम को 39,791 मतों से हराकर बरहैट सीट बरकरार रखी. सोरेन को 95,612 मत मिले, जबकि हेम्ब्रम को 55,821 मत मिले.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant Soren will take oath on November 28 got invitation to form government met Governor Santosh Gangwar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group