Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें, राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी
    Breaking News

    CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें, राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। सोरेन ने प्रधानमंत्री से कहा कि राज्य के शुल्क पर प्रतिबंध से झारखंड की वित्तीय क्षमता काफी प्रभावित हो सकती है और इससे खनन के सामाजिक एवं पर्यावरणीय दुष्प्रभावों से निपटने की राज्य की क्षमता कम हो सकती है।

    प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सोरेन ने कहा कि राज्य आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में खनन से मिलने वाला राजस्व झारखंड के अपने गैर-कर राजस्व का 84.9 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि ‘मिनरल बेयरिंग लैंड सेस’ से सालाना लगभग 7,110 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है और खनिज से जुड़ा राजस्व राज्य की वित्तीय व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    UGC NET NTA Dicision: यूजीसी-नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी होगी

    सोरेन ने कहा, ‘‘इस राजस्व पर किसी भी तरह की बड़ी रोक झारखंड की विकास, कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को जारी रखने की क्षमता को सीधे प्रभावित करेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की खनिज संपदा का आकलन उन भारी लागतों के साथ किया जाना चाहिए, जिन्हें राज्य और यहां के लोगों को उठाना पड़ता है।
    उन्होंने कहा कि दशकों से बड़े पैमाने पर हो रहे खनन के कारण विस्थापन, पर्यावरण को नुकसान, प्रदूषण, स्थानीय बुनियादी ढांचे पर दबाव और पारंपरिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्थाओं में व्यवधान जैसी समस्याएं पैदा हुई हैं।

    Tata Steel JFC: 32.23 करोड़ रुपये कारोबार वाला जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग की पूरी हिस्सेदारी सिर्फ 100 रुपये में चर्चिल क्लब को बेचेगी टाटा स्टील

    सोरेन ने कहा कि झारखंड ने अपनी खनिज संपदा के माध्यम से देश के औद्योगिकीकरण, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन जब राज्य और उसके लोग खनन के लगातार दुष्परिणामों को झेल रहे हैं तो खनिज संपदा को केवल आर्थिक लाभ के रूप में नहीं देखा जा सकता।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant Soren's appeal to PM Modi: Reconsider the mining bill; the state's financial position will be affected. CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    UGC NET NTA Dicision: यूजीसी-नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी होगी

    August 14, 2026

    Tata Steel JFC: 32.23 करोड़ रुपये कारोबार वाला जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग की पूरी हिस्सेदारी सिर्फ 100 रुपये में चर्चिल क्लब को बेचेगी टाटा स्टील

    August 14, 2026

    Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    August 14, 2026
    Recent Post

    UGC NET NTA Dicision: यूजीसी-नेट जून 2026 की अनंतिम उत्तर कुंजी इस हफ्ते जारी होगी

    August 14, 2026

    Tata Steel JFC: 32.23 करोड़ रुपये कारोबार वाला जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग की पूरी हिस्सेदारी सिर्फ 100 रुपये में चर्चिल क्लब को बेचेगी टाटा स्टील

    August 14, 2026

    Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदियां उफान पर, बागबेड़ा, कदमा, सोनारी और मानगो समेत कई निचले इलाकों के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    August 14, 2026

    CM हेमंत सोरेन की PM मोदी से अपील: खनन विधेयक पर पुनर्विचार करें, राज्य की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी

    August 14, 2026

    Student Protest 21th Day: झारखंड में छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का ऐलान

    August 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group