Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CM हेमंत का BJP पर बड़ा आरोप, भाजपा पेपर लीक से मिले पैसे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में कर रही है, और ED ‘मुर्गी चोरी’ की जांच में व्यस्त है, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद X पर लिखा-हूल-उलगुलान होकर रहेगा….
    Breaking News

    CM हेमंत का BJP पर बड़ा आरोप, भाजपा पेपर लीक से मिले पैसे का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में कर रही है, और ED ‘मुर्गी चोरी’ की जांच में व्यस्त है, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद X पर लिखा-हूल-उलगुलान होकर रहेगा….

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि वे ‘मुर्गी चोरी’ जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों को भाजपा के इशारे पर वे छू भी नहीं रही है. सोरेन ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है, वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ हैं और पार्टी इससे मिले धन का इस्तेमाल अपने चुनाव-प्रचार अभियान के लिए कर रही है.

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड चुनाव में जो आप भाजपा के ताम-झाम देख रहे हैं वह सब सिर्फ और सिर्फ पेपर लीक के पैसों की वजह से है… ईडी, सीबीआई, एनआईए जो आज कल मुर्गी चोरी की भी जांच करने लगी है, वह कभी भी पेपर लीक के मामलों की जांच क्यों नहीं करती है? इसलिए, क्योंकि भाजपा ही पर्चे लीक करवाती है और उस पैसे से वह चुनाव के बाद विधायक/सांसद खरीदती है.
    उन्होंने कहा, ‘भाजपा शासित सभी राज्यों में पेपर लीक होते गए.

    Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग

    मध्यप्रदेश में तो व्यापमं ने ना जाने कितने बेगुनाहों की जान ले ली. झारखंड में एक परीक्षा लीक हुई, तो हमने तुरंत देश का सबसे कड़ा क़ानून बनाया, लेकिन भाजपा इसे काला कानून करार देते हुए राजभवन चली गई. सोरेन ने दावा किया कि अगर उन्हें ईडी और सीबीआई द्वारा ‘झूठे’ मुकदमों में परेशान नहीं किया गया होता तो उन्होंने सरकार में कई नए पद सृजित किए होते और बड़े पैमाने पर भर्तियां सुनिश्चित की होतीं.

    Jamshedpur News :झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    आदिवासी नायक बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
    सीएम ने महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर लिखा. ताकत देना भगवान बिरसा, झारखण्ड विरोधियों के साजिशों का अंत समय अब आ गया है. हूल-उलगुलान होकर रहेगा….

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and ED is busy investigating 'chicken theft' BJP is using the money received from paper leak in election campaign CM Hemant's big allegation on BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News :झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    July 22, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन, धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के इस्तीफे की मांग

    July 22, 2026

    Jamshedpur News :झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    July 22, 2026

    Jamshedpur News :जुगसलाई में फिर शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पार्षदों के दबाव के बाद बहाल हुई सेवा

    July 22, 2026

    Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी के वाहन अगस्त से 30,000 रुपये तक महंगे होंगे, कंपनी ने यह बतायी वजह

    July 22, 2026

    ‘Naxal’ ERPCC Meeting: झारखंड समेत क्षेत्र के पांच राज्यों ने वामपंथी उग्रवाद, संगठित अपराध के खिलाफ समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group