Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Cold Weather: झारखंड के 12 जिलों में तीन दिन शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी,गुमला का पारा 3.9 डिग्री पर पहुंचा, IMD ने लोगों को सतर्क रहने दी सलाह
Breaking News

Cold Weather: झारखंड के 12 जिलों में तीन दिन शीतलहर का ‘येलो अलर्ट’ जारी,गुमला का पारा 3.9 डिग्री पर पहुंचा, IMD ने लोगों को सतर्क रहने दी सलाह

News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 12 जिलों में अगले तीन दिन ठंड का पूर्वानुमान जताते हुए बुधवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है.
इसके अनुसार, इन जिलों में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक ठंड का प्रभाव रहने की संभावना है. इसके अलावा, नौ जिलों में शीतलहर की स्थिति जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. बोकारो, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, ‘‘झारखंड के निचले क्षोभमंडल में उत्तर-पश्चिम से पश्चिम की ओर हवाएं चल रही हैं। उत्तर-पश्चिमी और मध्य के कुछ जिलों में ठंड का प्रभाव जारी रहने की संभावना है और यह स्थिति 27 दिसंबर तक बनी रह सकती है. उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है, इसके बाद अगले दो दिन तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

अभिषेक आनंद ने कम दृश्यता के कारण सुबह के समय यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी. बुलेटिन के अनुसार, गुमला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे कम रहा. चाईबासा में 11.6 डिग्री और जमशेदपुर में 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026
Recent Post

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group