Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Cold Weather: बादल की वजह से हल्की राहत, पर कल से सतायेगी भीषण सर्दी, शीतलहर का दौर शुरू होने के आसार, चार डिग्री तक गिरेगा पारा
    Breaking News

    Cold Weather: बादल की वजह से हल्की राहत, पर कल से सतायेगी भीषण सर्दी, शीतलहर का दौर शुरू होने के आसार, चार डिग्री तक गिरेगा पारा

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में तीन दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है, क्योंकि न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस और गिरने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवाती प्रणाली ‘दित्वा’ के प्रभाव के कारण बादल छाए रहने से झारखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड से आंशिक राहत मिल रही है. सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. सोमवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है. अगले 48 घंटों में रांची के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर में यह 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने  कहा, ‘हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी हवा और चक्रवात ‘दित्वा’ के प्रभाव सहित विभिन्न कारणों से झारखंड में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है.

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है. इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रवाह से राज्य में पारे में गिरावट आएगी. उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी हिस्से में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी और राज्य के बाकी हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘इसके बाद झारखंड में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी.’

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but severe cold will begin tomorrow Cold weather: Cloudy skies bring some relief Cold Weather: बादल की वजह से हल्की राहत with a cold wave expected to begin with temperatures expected to drop by four degrees. चार डिग्री तक गिरेगा पारा पर कल से सतायेगी भीषण सर्दी शीतलहर का दौर शुरू होने के आसार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026
    Recent Post

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी, Sensex और Nifty में उछाल

    July 1, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group