Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Cold Weather: कड़ाके की ठंड का ‘येलो’ अलर्ट जारी, शीतलहर की चपेट में छह जिले, लोहरदगा का पारा राज्य में सबसे कम 3 डिग्री
Breaking News

Cold Weather: कड़ाके की ठंड का ‘येलो’ अलर्ट जारी, शीतलहर की चपेट में छह जिले, लोहरदगा का पारा राज्य में सबसे कम 3 डिग्री

News DeskBy News DeskDecember 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड में कुहासे के साथ ठंड काफी बढ़ गई है. कनकनी और कोहरे से जनजीवन बेहाल है. रविवार को लोहरदगा का न्यूनतम तापमान तीन पर पहुंच गया. जबकि राज्य के अन्य जिलों के तापमान में कमी आई है. लोहरदगा का पारा राज्य में सबसे नीचे 3 डिग्री, मैकलुस्कीगंज का 5, जबकि कांके का 7.3 डिग्री रहा. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पांच जिलों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और हजारीबाग) के लिए घने कोहरे का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया, जबकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा के लिए ठंड का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है.

गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, 23 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक कुल 15 जिले प्रभावित हो सकते हैं. आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि छह जिलों में शीतलहर की स्थिति भी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा है. ये जिले गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा और रांची हैं.

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के उत्तरी और कुछ मध्य जिलों के अधिकांश हिस्सों में बहुत घना से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और यह स्थिति 23 दिसंबर तक बनी रहेगी. उन्होंने कहा, अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने का अनुमान नहीं है. इसके बाद, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी. उन्होंने कम दृश्यता के कारण सुबह के वक्त यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की भी सलाह दी.

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

Jharkhand: झारखंड से तीन बार भाजपा सांसद रह चुके ब्रज मोहन राम रविवार को ओडिशा के नए राज्यपाल का संभालेंगे कार्यभार

October 15, 2026
Recent Post

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

Jharkhand: झारखंड से तीन बार भाजपा सांसद रह चुके ब्रज मोहन राम रविवार को ओडिशा के नए राज्यपाल का संभालेंगे कार्यभार

October 15, 2026

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group