Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Congress CWC: पूरा देश जवाबदेही और न्याय का इंतजार कर रहा है, पहलगाम हमले पर सीडब्ल्यूसी ने पारित किया प्रस्ताव
    Breaking News

    Congress CWC: पूरा देश जवाबदेही और न्याय का इंतजार कर रहा है, पहलगाम हमले पर सीडब्ल्यूसी ने पारित किया प्रस्ताव

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से पहलगाम आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में भारत में लगातार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दंडित करने के वास्ते दृढ़ता से काम करने का आग्रह किया. कांग्रेस ने देश के सबसे अधिक सुरक्षा वाले क्षेत्रों में से एक में सुरक्षा और खुफिया जानकारी में ‘गंभीर चूक’ के लिए समयबद्ध जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया. विपक्षी दल ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा पारित एक प्रस्ताव में ये बातें कहीं. सीडब्ल्यूसी की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की, जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा महासचिव जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाद्रा सहित अन्य लोग शामिल हुए.

    सीडब्ल्यूसी में पारित प्रस्ताव में कहा गया, ‘पूरा देश जवाबदेही, जवाबों और न्याय का इंतजार कर रहा है. इस तरह के अक्षम्य उकसावे की स्थिति में, कांग्रेस का मानना है कि यह राजनीति का समय नहीं है, बल्कि एकता, शक्ति और राष्ट्रीय संकल्प का समय है.’

    प्रस्ताव में कहा गया, ‘हमें पक्षपातपूर्ण विभाजन से ऊपर उठना चाहिए और एक स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि भारत एकजुट है, और टूटेगा नहीं.’ कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह ‘एक राष्ट्र के रूप में पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकवाद पर निर्णायक रूप से अंकुश लगाने की हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति को’ प्रदर्शित करने का समय है. पार्टी ने कहा, ‘इस कायरतापूर्ण हमले के साजिशकर्ता और इसे अंजाम देने वाले को उनके कृत्यों के लिए पूरी तरह परिणाम भुगतने होंगे.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कांग्रेस भारत सरकार से आग्रह करती है कि वह हमारे क्षेत्र में आतंक के निरंतर निर्यात के लिए पाकिस्तान को अलग-थलग करने और दंडित करने के लिए दृढ़ता, रणनीतिक स्पष्टता और अंतरराष्ट्रीय समन्वय के साथ काम करे.’ कांग्रेस ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को निरंतर नैतिक और संस्थागत समर्थन देने का भी आह्वान किया. गत 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकांश छुट्टियां मनाने आए पर्यटक थे.

    प्रस्ताव में कहा गया, ‘केवल मुआवजा पर्याप्त नहीं है. दीर्घकालिक पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और जान गंवाने वाले लोगों की स्मृतियों को राष्ट्रीय मान्यता तथा नागरिकों के बीच स्मरण के माध्यम से सम्मानित करना भी उतना ही आवश्यक है.’ सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव में कहा कि भारत के लोग पारदर्शिता और जवाबदेही के हकदार हैं. प्रस्ताव में कहा गया है, ‘सीडब्ल्यूसी पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले 26 परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है.’ पार्टी के अनुसार, ‘इन परिवारों का दर्द पूरे देश का दर्द है. सीडब्ल्यूसी उनके साथ खड़ी है, न केवल शब्दों में बल्कि स्थायी रूप से एकजुटता दिखाते हुए.’ सीडब्ल्यूसी ने सभी नागरिकों से एकजुट, शांत और दृढ़ रहने की अपनी अपील भी दोहराई. पार्टी ने कहा, ‘आतंकवाद के इस कृत्य के प्रति हमारी प्रतिक्रिया हमारे लोकतंत्र की ताकत, हमारी एकता की गहराई और हमारे गणतंत्र के जुझारूपन को दर्शाने वाली होनी चाहिए.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress CWC: The whole country is waiting for accountability and justice CWC passed resolution on Pahalgam attack
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group