Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Congress नेता राहुल ने अमेरिका में निर्वाचन आयोग पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया, BJP ने देशद्रोही बताया, कहा- विदेशी धरती पर भारतीय संस्थाओं का अपमान किया
Breaking News

Congress नेता राहुल ने अमेरिका में निर्वाचन आयोग पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया, BJP ने देशद्रोही बताया, कहा- विदेशी धरती पर भारतीय संस्थाओं का अपमान किया

News DeskBy News DeskApril 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर सोमवार को राहुल गांधी को ‘‘देशद्रोही’’ करार दिया और उन पर ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर निर्वाचन आयोग पर अपनी भड़ास निकालने का आरोप लगाया.अमेरिका की यात्रा पर गए गांधी ने कथित तौर पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग ने समझौता किया है. भाजपा के आरोप पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.

गांधी की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘आप प्रवर्तन निदेशालय (की ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में कार्रवाई) की वजह से निर्वाचन आयोग पर भड़ास निकाल रहे हैं. ऐसा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ईडी आपको नहीं छोड़ेगा क्योंकि एजेंसियां ​​तथ्यों के आधार पर काम करती हैं और ‘नेशनल हेराल्ड’ मामला एक खुला और बंद मामला है. आपको नहीं छोड़ा जाएगा. आप और आपकी मां को अपराध के जरिए अर्जित आय के साथ पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा.उन्होंने कहा कि इस मामले में राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी दोनों सलाखों के पीछे जाएंगे.
पात्रा ने कहा, आप देशद्रोही हैं, सिर्फ इसलिए नहीं कि आपने विदेशी धरती पर भारतीय संस्थाओं और भारतीय लोकतंत्र का अपमान किया है बल्कि इसलिए भी कि आपने और आपकी मां ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में देश के करोड़ों रुपये का गबन किया है. आप और आपकी मां इससे बच नहीं पाएंगे.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

ईडी ने हाल में ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा अन्य के खिलाफ नयी दिल्ली की एक विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें उन पर कथित तौर पर 988 करोड़ रुपये के धन शोधन का आरोप लगाया गया है. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत नौ अप्रैल को दायर अभियोजन पक्ष की शिकायत में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आरोपी नंबर एक और उनके बेटे तथा सांसद राहुल गांधी, जो लोकसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, को आरोपी नंबर दो के रूप में नामित किया गया है.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group