Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ED के शिकंजे में कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र, रेड में मिले 12 करोड़ कैश और जेवरात, 31 ठिकानों पर छापेमारी
    Breaking News

    ED के शिकंजे में कांग्रेस MLA केसी वीरेंद्र, रेड में मिले 12 करोड़ कैश और जेवरात, 31 ठिकानों पर छापेमारी

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bangalore : ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद में पास होने के महज एक दिन बाद ED ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ED ने चितदुर्गा जिले के विधायक के घर से 12 करोड़ रुपये नकद और 6 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की है. इसके अलावा, 10 किलो चांदी, चार लग्जरी गाड़ियां, 17 बैंक खाते और 2 लॉकर भी फ्रीज किए गए हैं.

    ED ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के मामले में देशभर में 31 जगहों पर छापेमारी की. इनमें गंगटोक, चितदुर्गा, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा शामिल हैं. गोवा में पप्पी’स कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’स कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो जैसे पांच बड़े कैसिनो पर भी कार्रवाई की गई. छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले, जो अवैध कमाई को लेयरिंग के जरिए वैध दिखाने की साजिश की ओर इशारा करते हैं.

    दुबई से चल रही थीं सट्टेबाजी की कंपनियां

    जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र और उनके भाइयों का ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में बड़ा नेटवर्क है. उनके भाई के.सी. थिप्पेस्वामी दुबई से डायमंड सॉफ्टटेक, टीआरएस टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज नाम की तीन कंपनियां संचालित करते हैं, जो कॉल सेंटर और गेमिंग बिजनेस से जुड़ी हैं. इनके जरिए King567, Raja567 जैसी सट्टेबाजी साइट्स चलाई जा रही थीं. वीरेंद्र का एक अन्य भाई के.सी. नागराज और उसका बेटा पृथ्वी एन. राज भी इस अवैध कारोबार में शामिल बताए जा रहे हैं.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    गंगटोक से विधायक गिरफ्तार

    ED के अनुसार, वीरेंद्र हाल ही में अपने साथियों के साथ गंगटोक गए थे, जहां वे एक लैंड कैसिनो को लीज पर लेने की योजना बना रहे थे. इसी दौरान ED ने उन्हें गंगटोक से गिरफ्तार किया. शनिवार को स्थानीय कोर्ट में पेशी के बाद ED ने उन्हें बेंगलुरु कोर्ट ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया.

    जब्ती में विदेशी मुद्रा भी शामिल

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    छापेमारी के दौरान बरामद 12 करोड़ रुपये में 1 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है. इसके अलावा, 6 करोड़ रुपये का सोना, 10 किलो चांदी और चार लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गईं. ED की यह कार्रवाई अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है. जांच अभी जारी है और ED इस नेटवर्क के अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    12 crore cash and jewellery recovered in the raid Congress MLA KC Virendra in the clutches of ED raids conducted at 31 locations
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group