Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur/Ghatshila: कांग्रेस ने घाटशिला मुख्य सड़क किया आधा घंटा जाम, जमकर की नारेबाजी, गमछा बिछा रोड पर ही सो गये
    Headlines

    Jamshedpur/Ghatshila: कांग्रेस ने घाटशिला मुख्य सड़क किया आधा घंटा जाम, जमकर की नारेबाजी, गमछा बिछा रोड पर ही सो गये

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatshila.घाटशिला मुख्य सड़क बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस सड़क पर उतरी और विरोध प्रदर्शन की. तापस चटर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने घाटशिला मुख्य मार्ग को दुर्गा मिष्टान्न भंडार के समीप जाम कर दिया.जाम के दौरान कांग्रेस नेता गमछा बिछाकर सड़क पर ही सो गए. सभी ने जमकर नारेबाजी की.

    इस दौरान कांग्रेस नेता तापस चटर्जी ने कहा कि घाटशिला मुख्य सड़क इतनी जर्जर हो गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है. प्रत्येक दिन सड़क पर गिरकर बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो रही है. इसी सड़क से होकर समय-समय पर सांसद एवं विधायक गुजरते हैं, लेकिन सड़क बनाने को लेकर एक बार भी पहल नहीं की. इसे लेकर आम जनता त्रस्त है.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    घाटशिला मुख्य शहर की सड़क गोपालपुर फाटक से लेकर यूनाइटेड बैंक तक काफी जर्जर हो गयी है. कहां सड़क है और कहां गड्ढा, इसका लोगों को पता ही नहीं चल रहा है. सड़क पर गुजरने वाले लोग लगातार सरकार को कोष रहे हैं. लेकिन सड़क बनाने को लेकर जनप्रतिनिधि या पंचायत प्रतिनिधि पहल नहीं कर रहे हैं.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    जनता की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए घाटशिला मुख्य सड़क को कांग्रेसियों ने जाम कर दिया था. सड़क का निर्माण जल्द नहीं होता है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी. सड़क जाम करने वालों में कन्हैया शर्मा, शेख फारूक समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ghatsilla mukhya sarak ko kiya jaam Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group