Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»फर्जी वीजा और टिकट के सहारे तीन यात्रियों को स्पेन भेजने की साजिश, एक एजेंट गिरफ्तार
    Crime

    फर्जी वीजा और टिकट के सहारे तीन यात्रियों को स्पेन भेजने की साजिश, एक एजेंट गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा और टिकट के सहारे तीन यात्रियों को स्पेन भेजने की साजिश में शामिल एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 29 मई को अमृतसर के तीन युवक—हरजीत सिंह (44), भगवंत सिंह (25) और गुरचरण सिंह (28) मैड्रिड, स्पेन जाने के इरादे से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे. जब उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के काउंटर पर टिकट दिखाया तो वह टिकट एयरलाइन के सिस्टम में दर्ज ही नहीं था. संदेह होने पर उन्हें मौके पर मौजूद स्विस लायज़न अफसर के पास भेजा गया. जिन्होंने उनके पासपोर्ट पर लगे शेंगेन वीज़ा को फर्जी घोषित कर दिया.

    इसके बाद एयरलाइंस अधिकारियों ने तत्काल इमीग्रेशन विभाग को सूचित किया और कानूनी कार्रवाई हेतु थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई. पूछताछ के दौरान तीनों यात्रियों ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा पंजाब के बटाला निवासी एजेंट सोनू वालिया के माध्यम से तय की थी, जिसकी सिफारिश कमलदीप सिंह नामक व्यक्ति ने की थी. कमलदीप ने तीनों से कुल 17 लाख लिए और उन्हें बताया कि वे स्पेन पहुंचकर एक होटल में वेटर की नौकरी करेंगे.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    पुलिस टीम ने तकनीकी साधनों के जरिए आरोपित कमलदीप सिंह को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से 300 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद उसने कबूल किया वह एक साल पहले सोनू वालिया से मिला था. जिसने उसे लोगों को विदेश भेजने के लिए कमीशन पर काम देने की पेशकश की थी.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    दिलचस्प बात यह रही कि सोनू वालिया को पंजाब पुलिस पहले ही 25 मई को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन कमलदीप ने इस बात की जानकारी यात्रियों से छुपाई ताकि वे यात्रा का इरादा न बदलें. फिलहाल जांच जारी है और सोनू वालिया को गार्डनर जेल, पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Conspiracy to send three passengers to Spain with the help of fake visa and tickets one agent arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Dhanbad NEWS: चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस से गिरकर घायल हुई महिला यात्री, रेलवे कर्मियों ने तत्काल पहुंचाई चिकित्सा सहायता

    August 29, 2026

    Railway News :गोरखपुर कैंट-उनौला रूट पर कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला मार्ग

    August 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    August 23, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group