Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»PSLV-C61 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू, श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम ‘लॉन्च पैड’ से होगा प्रक्षेपित
Breaking News

PSLV-C61 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू, श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम ‘लॉन्च पैड’ से होगा प्रक्षेपित

News DeskBy News DeskMay 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Sriharikota.ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के प्रक्षेपण की 22 घंटे की उलटी गिनती शनिवार को यहां शुरू हो गई.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूत्रों ने यह जानकारी दी. पीएसएलवी-सी61 का प्रक्षेपण 18 मई को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम ‘लॉन्च पैड’ से सुबह पांच बजकर 59 मिनट पर निर्धारित है.अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का यह 101वां मिशन है. सूत्रों ने कहा, “शनिवार सुबह सात बजकर 59 मिनट पर उलटी गिनती शुरू हो गई. कुल 22 घंटे की उलटी गिनती है.”
पीएसएलवी अपने 63वें मिशन में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को ले जाएगा, जो सभी मौसम परिस्थितियों में पृथ्वी की सतह की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में सक्षम होगा. उपग्रह द्वारा चौबीसों घंटे खींची जाने वाली तस्वीरें कृषि, वानिकी निगरानी, ​​आपदा प्रबंधन, शहरी नियोजन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण होंगी. लगभग 1,696.24 किलोग्राम वजन वाला ईओएस-09 उपग्रह पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों के समूह में शामिल होगा. इस मिशन का उद्देश्य देश भर में विस्तारित तात्कालिक समय पर होने वाली घटनाओं की जानकारी जुटाने की आवश्यकता को पूरा करना है.
पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-09 वर्ष 2022 में प्रक्षेपित किए गए ईओएस-04 जैसा ही एक उपग्रह है.
पीएसएलवी-सी61 रॉकेट 17 मिनट की यात्रा के बाद ईओएस-09 उपग्रह को सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित कर सकता है. उपग्रह के वांछित कक्षा में अलग होने के बाद वैज्ञानिक बाद में कक्षा की ऊंचाई कम करने के लिए वाहन पर ‘ऑर्बिट चेंज थ्रस्टर्स’ (ओसीटी) का उपयोग करेंगे. इसरो ने बताया कि ईओएस-09 की मिशन अवधि पांच वर्ष है. वैज्ञानिकों के अनुसार, उपग्रह को उसकी प्रभावी मिशन अवधि के बाद कक्षा से बाहर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन आरक्षित कर लिया गया है ताकि इसे दो वर्षों के भीतर कक्षा में नीचे उतारा जा सके, जिससे मलबा-मुक्त मिशन सुनिश्चित हो सके.

Railway: भारतीय रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी, इस अवधि में पिछले वर्ष से 12.75 करोड़ टन अधिक वृद्धि दर्ज
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: भारतीय रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी, इस अवधि में पिछले वर्ष से 12.75 करोड़ टन अधिक वृद्धि दर्ज

October 14, 2026

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026

Tata Sons के चेयरमैन चंद्रशेखरन बोले- सेमीकंडक्टर विनिर्माण में वैश्विक भूमिका निभाने की स्थिति में भारत

October 14, 2026
Recent Post

Railway: भारतीय रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी, इस अवधि में पिछले वर्ष से 12.75 करोड़ टन अधिक वृद्धि दर्ज

October 14, 2026

‘नीला ड्रम कांड’ मामले में मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फांसी की सजा सुनाये जाने से पहले खासे बेचैन थे दोनों

October 14, 2026

Tata Zoo में आए 3 नन्हे मेहमान, मां बनी बाघिन सुनैना, शावकों का नाम सुझाएं, मुफ्त मिलेगा एंट्री पास, ये है व्हाट्सएप नंबर

October 14, 2026

NH 33 पर उतर आईं सैकड़ों महिला कर्मचारी, 4 घंटे चला विरोध प्रदर्शन, ठप रहा रांची-टाटा हाइवे, ये है वजह?

October 14, 2026

Jamshedpur News: कैंटन फेयर में भाग लेने के लिए एससीसीआई का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन रवाना

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group