Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»वन विभाग के करोड़पति अफसर, सतर्कता विभाग की तलाशी में आवास से मिले 1.44 करोड़ रुपये नकद और डेढ़ किलो सोना, 4.63 किलोग्राम चांदी
    Breaking News

    वन विभाग के करोड़पति अफसर, सतर्कता विभाग की तलाशी में आवास से मिले 1.44 करोड़ रुपये नकद और डेढ़ किलो सोना, 4.63 किलोग्राम चांदी

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuneshwar. भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा के वन विभाग के एक अधिकारी के आवास से 1.44 करोड़ रुपये नकद और 1.5 किलोग्राम सोना शुक्रवार को बरामद किया. यह अफसर कोरापुट जिले में उप रेंजर के रूप में कार्यरत है. एक बयान में यह जानकारी दी गई है. सतर्कता विभाग ने जेपोर वन रेंज के उप रेंजर-सह-प्रभारी रेंजर राम चंद्र नेपक के छह ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. यह तलाशी अभियान उनके आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप के आधार पर चलाया गया. विभाग ने एक बयान में कहा कि अधिकारी का सकल मासिक वेतन 76,880 रुपये (शुद्ध 69,680 रुपये) है. नेपक ने नौ मार्च, 1989 को कोरापुट में सामाजिक वानिकी प्रभाग के अंतर्गत एक ग्राम वन कर्मी के रूप में अपना करियर शुरू किया था.

    इसमें कहा गया है कि रामचंद्र नेपक के खिलाफ छापेमारी के तहत उनके जेपोर टाउन के गोल्डन हाइट रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में एक गुप्त तिजोरी में छिपाए गए लगभग 1.4 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. गिनती के लिए मशीनें लगा दी गई हैं और गिनती का काम जारी है. इसमें यह भी कहा गया है कि 1.5 किलोग्राम सोना, 4.63 किलोग्राम चांदी, सोने के चार बिस्कुट, सोने के 16 सिक्के और जेपोर टाउन में दो उच्च कीमत के भूखंडों का भी पता चला है.

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    हालांकि, नेपक ने दावा किया कि उनके यहां पाई गई संपत्तियां उनके बेटे और पत्नी की हैं, जो कारोबार कर रहे हैं. सोने और चांदी की बरामदगी के बारे में उन्होंने कहा, सोना और चांदी उन्हें और उनके बेटे की शादी के दौरान उपहार के रूप में मिले थे. इसमें कुछ भी अवैध नहीं है. विभाग ने कहा कि छापेमारी जारी है और दस्तावेजों, संपत्तियों और वित्तीय रिकॉर्ड का सत्यापन भी जारी है.

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1.44 crore rupees cash and 1.5 kg gold 4.63 kg silver were found from his house 4.63 किलोग्राम चांदी Crorepati officer of forest department during the search by vigilance department वन विभाग के करोड़पति अफसर सतर्कता विभाग की तलाशी में आवास से मिले 1.44 करोड़ रुपये नकद और डेढ़ किलो सोना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: वन महोत्सव के अवसर पर JUSCO School South Park में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 100 अशोक के पौधे

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में NIRF-QS रैंकिंग और वैश्विक उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय कार्यशाला, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दिया गया जोर

    July 6, 2026

    Jamahedpur. जमशेदपुर डीसी राजीव रंजन ने पहली बार बोड़ाम प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

    July 6, 2026

    Jamahedpur Traffic: एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, जानें किसे कहां भेजा

    July 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने जमा किया गणना प्रपत्र

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group