Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड-ओडिशा सीमा पर बलंग गांव के पास IED विस्फोट में CRPF का ASI शहीद, यूपी के रहने वाले थे सत्यबान सिंह
    Breaking News

    झारखंड-ओडिशा सीमा पर बलंग गांव के पास IED विस्फोट में CRPF का ASI शहीद, यूपी के रहने वाले थे सत्यबान सिंह

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rourkela. झारखंड-ओडिशा सीमा पर राउरकेला के निकट बलंग गांव के पास नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. घटना ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शनिवार सुबह की है. अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यबान कुमार सिंह (34) को विस्फोट में बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं. इसके बाद उन्हें तत्काल राउरकेला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. विस्फोट में जान गंवाने वाले एएसआई उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी थे.

    यह विस्फोट राउरकेला के निकट बलंग गांव के पास सुबह करीब छह बजे तब हुआ, जब सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) की एक संयुक्त टीम इलाके में तलाश अभियान चला रही थी.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    दरअसल, नक्सलियों के खिलाफ सारंडा के बीहड़ जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत पुलिस जवानों को कई सफलताएं भी मिल रही हैं. इसी क्रम में आज सुबह झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए एक आईईडी को ब्लास्ट कर दिया गया. शहीद के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ 134 बटालियन रांची लाया जाएगा.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CRPF ASI martyred in IED blast near Balang village on Jharkhand-Odisha border Jharkhand Naxal Attack Naxal chaibasa Satyaban Singh was a resident of UP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group