Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jammu and Kashmir : आतंकवादियों के साथ दो मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान शहीद, छह सुरक्षाकर्मी घायल
    Breaking News

    Jammu and Kashmir : आतंकवादियों के साथ दो मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान शहीद, छह सुरक्षाकर्मी घायल

    News DeskBy News DeskJune 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jammu. जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया और छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला के ऊपरी इलाके में आतंकवादियों ने एक संयुक्त जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गये.

    उन्होंने बताया कि दूसरी ओर कठुआ जिले के सैदा सुखल गांव में मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे गांव में छिपे एक आतंकवादी द्वारा की गयी गोलीबारी में सीआरपीएफ के जवान कबीर दास गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने बताया कि जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने गांव में सुरक्षा घेरा तोड़ने के लिए अंधाधुंध गोलीबारी की थी.

    अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार शाम को अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक गांव पर आतंकवादियों के हमले में एक नागरिक घायल हो गया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया और एक आतंकवादी को मार गिराया. उन्होंने बताया कि एक अन्य आतंकवादी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि छिपा हुआ आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ कर यहां पहुंचा है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुठभेड़ वाली जगह पर पहुंचे हैं. पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की सहायता से उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर दी है और घर-घर जाकर तलाशी ली जा रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    रविवार को रियासी के शिव खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को कटरा ले जा रही बस पर हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किये जाने के बीच ये घटनाएं हुई हैं. दो दिन पहले हुए इस हमले में बस सड़क से गहरी खाई में जा गिरी थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे.
    अधिकारियों ने बताया कि डोडा में आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर स्थित चतरगला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की, जिसे बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी और कई घंटों तक जारी रही.

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को इलाके में भेजा गया है. जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने कठुआ के सैदा सुखल गांव में अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा, ”दो आतंकवादी जो हाल में (सीमा पार से) घुसपैठ करके आए थे, रात आठ बजे (मंगलवार) के आसपास गांव में दिखाई दिए और एक घर से पानी मांगा. लोग डर गए और जैसे ही सूचना मिली एक पुलिस दल तुरंत गांव में पहुंचा.”

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया, ”एक आतंकवादी ने हथगोला फेंकने की कोशिश की, जिसे मुठभेड़ में मार गिराया गया जबकि दूसरा आतंकवादी गांव में छिपा हुआ बताया जा रहा है.” उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके राइफल और एक बैग बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान और वह किस समूह से जुड़ा था, उसका पता लगाया जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CRPF jawans martyred in two encounters with terrorists Jammu and Kashmir
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group